मोटरसायकल बरामद..72 सीमेन्ट पोल भी जब्त.. नाबालिग समेत पकड़ाया सरगना..

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—कोनी पुलिस ने मोटरसायकल समेत 72 नग सीमेेंट पोल बरामद किया है। एक नाबालिग समेत दो आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गएएक आरोपी का नाम विमलेश उर्फ नांददाउ रोहिदास है। दोनो आरोपी बिरकोना के रहने वाले है।
 
               पुलिस के अनुसार 8 मई को शिकायतकर्ता कश्यप कालोनी निवासी  दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने रिपोर्ट दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि बिरकोना स्थित खेत में लगे 72 नग आरसीसी पोल सीमेंट लगाया था। 72 पोल को अज्ञात आरोपियों ने पार कर दिया है।दिलीप की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 और 34 का अपराध दर्ज किया गया।
 
         पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल मुखबीर को दौड़ाया गया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी विमलेश उर्फ नांददाउ रोहिदास पिता अज्जुराम रोहिदासको हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के आरोप को कबूल किया। निशानदेही पर एक नाबा्लिग को भी गिऱफ्तार किया गया।
 
            आरोपियों के पास से चोरी 72 नग सीमेंट पोल, मोटर सायकल बरामद किया गया है। दोनों को न्यायालय के हवाले कर दिया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close