MP News-दो मंत्रियों के इलाके में कांग्रेस की सेंधमारी

Shri Mi
2 Min Read

MP News। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के दो मंत्रियों के इलाकों में सेंधमारी करने में सफलता हासिल की है। दतिया और सागर से नाता रखने वाले दोनों ही मंत्रियों के इलाके के भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित समारोह में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के विधानसभा क्षेत्र दतिया के भाजपा नेता अवधेश नायक और सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के क्षेत्र से नाता रखने वाले भाजपा नेता राजकुमार धनौरा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दोनों नेताओं की अपने-अपने क्षेत्र के मंत्रियों से बीते कई वर्षो से सियासी अदावत चली आ रही है।

दतिया के अवधेश नायक तो नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ उमा भारती की जनशक्ति पार्टी से भी चुनाव लड़ चुके हैं, मगर उनके खाते में हारी आई थी। बीते दो चुनाव से अवधेश नायक को पार्टी से टिकट नहीं मिला क्योंकि नरोत्तम मिश्रा यहां से चुनाव जीते हैं। हां पार्टी ने उन्हें पाठ्य पुस्तक निगम का उपाध्यक्ष जरूर बनाया था।

इसी तरह सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुमार धनौरा का राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से बीते कुछ समय से विवाद चला रहा है और धनौरा ने खुले तौर पर मंत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए उसके बाद धनौरा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। अब धनोरा ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।

राजनीतिक तौर पर इन दो नेताओं के दल-बदल को काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह है क्योंकि दोनों नेताओं का अपना प्रभाव है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close