MP News-राजधानी के बालिका गृह की 11 लड़कियों की तबीयत अचानक बिगड़ी

Shri Mi
2 Min Read

MP News/भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नेहरू नगर स्थित बालिका गृह में शनिवार की देर रात अचानक 11 लड़कियों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उपचार जारी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात बालिकाओं ने पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत की, जिस पर उन्हें जे पी अस्पताल ले जाया गया।

इन लड़कियों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जिनसे उनकी तबीयत बिगड़ी।

बताया गया है कि इन लड़कियों ने शनिवार की रात को कुछ खाया था, उसके बाद उनके पेट में दर्द हुआ, उल्टियां होने लगी और घबराहट हुई, जिसके चलते इन लड़कियों को जे पी अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सक उपचार कर रहे हैं।

आखिर लड़कियों ने खाया क्या खाया था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इन सभी के उल्टी, पेशाब और पेट के पानी के नमूने लिए गए हैं और उनकी पुलिस जांच कराएगी ताकि इस बात का खुलासा हो सके कि आखिर इन लड़कियों ने क्या खाया था।

 11 लड़कियों में से एक को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह बात बाल कल्याण समिति और बाल आयोग तक भी पहुंची है और वह भी अपने स्तर पर जांच कर रहे है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close