उपचुनाव के लिए भाजपा के 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

Shri Mi
1 Min Read

भोपाल-भारतीय जनता पार्टी की ओर से मध्यप्रदेश के खंडवा लोकसभा एवं पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गयी है।स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, नरेन्द्र सिंह तोमर, वीरेन्द्र कुमार खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद शामिल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close