पेट्रोल 50 तो डीजल हुआ 75 रुपये महंगा,यहाँ भी दाम बढ़ने के आसार

Shri Mi
3 Min Read

दिल्ली।इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की श्रीलंका में सहयोगी कंपनी ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें बढ़ा दी हैं। एक महीने में तीसरी बार यह बढ़ोतरी की गई है। अब यहां पेट्रोल के दाम 254 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 214 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। इसके बाद भी समुद्र से घिरे देश में भारत के मुकाबले तेल सस्ता ही है, क्योंकि 3.32 श्रीलंकाई रुपए की वैल्यू अभी भारत के 1 रुपए के बराबर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद पश्चिमी देश रूस पर प्रतिबंध लगा रहे हैं इसके कारण भी तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 139 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है। उधर, बीते सात दिन के भीतर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपये में 57 रुपये की गिरावट आई है। तेल कंपनी का कहना है कि कीमतें बढ़ाने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। अभी भी भारी घाटा वहन करना होगा। उधर, श्रीलंका में आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है। श्रीलंका अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा केवल 2.31 अरब डॉलर है। श्रीलंका को जरूरी चीजों के भुगतान में भी मुश्किलें हो रही हैं। अभी भी रूस और यूक्रेन जंग की वजह से क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से पेट्रोल-डीजल महंगे हो जाएंगे। ऐसे में श्रीलंका की सरकार की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि लड़ाई खत्म होने का नाम नहीं ले रही और बाकी देश चुप्पी लगाए हैं।

हमारे यहां तेल कंपनियों ने 3 नवंबर से पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन तब से अब तक कच्चा तेल 33 डॉलर प्रति बैरल से ज्यादा महंगा हो गया है। दामों में यह तेजी आगे भी जारी रह सकती है। चुनाव की वजह से मोदी सरकार ने 129 दिनों से देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होने दी। ऐसे में आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 20 से 25 रुपए तक का इजाफा हो सकता है यानी ये इतने महंगे हो सकते हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close