एक कार..तीन मोटरसायकल और हजारों का नोट बरामद…पुलिस कार्रवाई में कुछ भागे 8 जुआरी गिरफ्तार…जुआ एक्ट का अपराध दर्ज

Editor
2 Min Read

बिलासपुर—-मस्तूरी पुलिस ने विशेष सूचना पर धावा बोलकर थाना क्षेत्र स्थित पत्थरताल स्थित खेत में दांव लगा रहे आठ जुआरियों को धर दबोचा है। सभी के खिलाफ पुलिस ने धारा 3(2) छग जुआ एक्ट के तहत अपराध भी दर्ज किया है। आरोपियों से मौके पर नगद समेत 52 पत्ती भी पुलिस ने बरामद किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पकड़े गए जुआरियों का नाम पता ठिकाना

1) शिव कुमार यादव पिता सुखीराम यादव उम्र 55 साल साकिन टिकारी थाना मस्तूरी

2) दिलीप कुमार पिता राधेश्याम साहू उम्र 42 साल सकिन अकोला चौकी मल्हार

3)  मोंटी सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 28 साल साकिन पथरताल थाना मस्तूरी

4) अरूण सिह पिता मैकू सिंह उम्र 52 साल साकिन पथरताल थाना मस्तूरी

5) गौरव सिंह पिता विजय सिंह उम्र 26 साल साकिन साकिन पथरताल थाना मस्तूरी

6) धीरज सिंह पिता छंगु सिंह उम्र 30 साल साकिन साकिन पथरतात थाना  मस्तूरी

7) रामस्वरूप कश्यप पिता रामाधार उम्र 36 साल साकिन कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

8)अशोक कुमार केवट पिता जतिराम केवट उम्र 42 साल सकिन कोनारगढ़ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

पुलिस के अनुसार मुखबीर की सूचना पर मस्तूुरी थाना टीम ने पत्थरताल खार के खेत में जुआरियों के खिलाफ धावा बोला। मौके पर जुआरियों को हार जीत का दांव लगाते घेराबन्दी कर धऱ दबोचा गया। यद्यपि कार्रवाई के दौरान कुछ जुआरी भागने में कामयाब रहे। लेकिन 8 जुआरियों को घेराबन्दी कर पकड़ने के बाद थाना लाया गया।

पुलिस के अनुसार जुआरियों के कब्जे से करीब 56 नगद, 52 पत्ती के अलावा बोरी फट्टी,सेलेरियो कार, 3 मोटर सायकल बरामद किया गया है। सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 3(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर गिरफ्तार किया गया है।

close