भ्रामक खबर छापने वाले पर FIR का आदेश.. स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र..करें कानूनी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने वेव पोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने को लेकर डायरेक्टर जनसम्पर्क को पत्र लिखा है। टीएस ने अपने पत्र मेे कहा है कि वेव मीडिया में लिखी गयी खबर ना केवल भ्रामक बल्कि असत्य और तथ्यहीन भी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने आयुक्त जनसम्पर्क को पत्र लिखकर वेवपोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है। पत्र में लिखा गया है कि टी.एस. सिंहदेव का दावा 17 को मुख्यमंत्री देंगे इस्तीफा, इधर दबाव से बेपरवाह मुख्यमंत्री बघेल लम्बी पारी खेलने के अंदाज में, ले रहे हैं कई बड़े फैसले नाम से खबर प्रसारित किया जा रहा है। खबर पूर्णतः असत्य एवं तथ्यहीन है। उन्होने इस तरह का कोई  भी बयान नहीं दिया है। 

               पत्र में आगे लिखा गया है किइस प्रकार के भ्रामक न्यूज सुनियोजित षड़यंत्र के तहत राजनीतिक वातावरण को दूषित करने के लिए फैलाया जा रहा है। ऐसा किया जाना सर्वधा अनुचित और गलत है। 

              वस्तुस्थिति को संज्ञान में लेते हुए संबधित पोर्टल में प्रसारित न्यूज पर तुरन्त रोक लगाया जाए। संबधित पोर्टल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

close