Paddy Purchasing Center: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचे धान खरीदी केंद्र

Shri Mi

Paddy Purchasing Center/रायपुर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का क्रम जारी है। धान खरीदी चार फरवरी तक होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

खरीद केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं पहुंचे और किसानों से संवाद किया। मुख्यमंत्री साय शुक्रवार को रायगढ़ पहुंचे और वहां के पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने धान बेचने आए किसानों से बात करते हुए पूछा कि धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही। साथ ही कहा अंतर की राशि जल्द ही किसानों को दी जाएगी।

धान खरीदी की तारीख बढ़ाकर चार फरवरी कर दी गई है।Paddy Purchasing Center

किसानों ने मुख्यमंत्री साय के इस फैसले को संवेदनशील निर्णय बताते हुए धान बोनस भुगतान के लिए भी आभार जताया।

मुख्यमंत्री साय ने अपने सामने धान की तौल करवाई और मॉइश्चर मीटर से नमी की भी माप कराई।

उन्होंने धान की खरीदी छुट्टी के दिनों में भी करने का निर्देश दिया है।Paddy Purchasing Center

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close