छग प्रदेश पंचायत सचिव संगठन का दिवाली मिलन सह प्रांतीय बैठक

Shri Mi
2 Min Read

बेमेतरा। मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन का दिवाली मिलन सह प्रांतीय बैठक रविंद्र चौबे पंचायत मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के गृह ग्राम मोहाभट्टा जनपद पंचायत साजा जिला बेमेतरा में आयोजित किया गया । प्रांतीय बैठक में छत्तीसगढ़ के सभी पंचायत सचिव भाग लेकर एक दूसरे को दीपावली मिलन की बधाई एवं शुभकामनाएं का दौर चला।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सहित साजा विधानसभा के पंचायत सचिवों की ओर से पंचायत मंत्री को उनके निवास में जाकर दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई । दीपावली मिलन समारोह में प्रमुख रूप से तुलसी साहू प्रदेश अध्यक्ष , टीकम वर्मा उपाध्यक्ष , पंकज राजपूत जिला अध्यक्ष, बेमेतरा महेंद्र साहू जिला उपाध्यक्ष बेमेतरा, शंभू साहू जिला अध्यक्ष कांकेर ,योगेश साहू जिलाध्यक्ष मुंगेली, सचिन कौशिक जिला अध्यक्ष बिलासपुर ,भागवत साहू जिलाध्यक्ष खैरागढ़ ,महेंद्र साहू जिलाध्यक्ष दुर्ग ,राम दुलार साहू जिला अध्यक्ष राजनांदगांव , परमानंद तुलाबी जिला अध्यक्ष मोहला मानपुर , कामता साहू जिला अध्यक्ष बलोदा बाजार ,यशवंत आदिल , कोषाध्यक्ष लखेश्वर यादव सचिव जांजगीर चांपा, सुनील जायसवाल महामंत्री कोरबा ,नारायण साहू सचिव सारंगढ़ ,रोहित साहू सोशल मीडिया प्रभारी ,डमरू नाथ योगी अध्यक्ष कवर्धा ,बेमेतरा जिला सहित सहित प्रदेश के 300 पंचायत सचिव उपस्थित होकर पंचायत मंत्री को दिवाली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close