23 Jan 2021
औचक पहुंचे पुलिस कप्तान.. थाना मची हलचल..आरक्षक को फटकार.. प्रशांत अग्रवाल ने मांगा स्पष्टीकरण

बिलासपुर—- पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल औचक सिविल लाइन थाना पहुंचे। पुलिस कप्तान के आकस्मिक पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद थाने में हलचल मच गयी। औचक थाना पहुंचकर पुलिस कप्तान ने पेन्डिग प्रकरणों को खंगाला। साथ ही फटकार के बाद मामलों को जल्द से जल्द निराकरण करने को कहा ।
पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल बिना किसी पूर्व सूचना शनि्वार को औचक सिविल लाइन थाना पहुंचे। पुलिस कप्तान को थाने में देख लोगों में हड़बड़ाहट देखने को मिली। इस दौरान प्रशांत अग्रवाल ने थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण कार्य के दौरान पुलिस कप्तान ने उपस्थित सभी विवेचना अधिकारियों से पृथक पृथक बातचीत की। साथ ही लंबित मर्ग शिकायतों के बारे में पूछा। और प्रकरण के लंबित होने को लेकर सवाल जवाब भी किया।click here to join my whatsapp news group
मददगार आरक्षक महेंद्र सोनकर ,और शशिकांत कुर्रे इस दौरान फटकार का सामना करना पड़ा। पुलिस कप्तान ने शिकायतों को संबंधित जांच अधिकारियों को देने में 3-4 दिन देरी का कारण पूछा। साथ ही स्पस्टीकरण देने को कहा।
पुलिस कप्तान ने प्रधान आरक्षक रोहित भारद्वाज और उपनिरीक्षक गढेवाल के पास बहुत अधिक शिकायतें लंबित की जानकारी पर नाराजगकी जाहिर की। नाराज पुलिस कप्तान ने 15 दिन के अ्दर स्थिति सुधारने के साथ ही रिपोर्ट करने को कहा।
इस दौरान पुलिस कप्तान ने जरहाभाठा से मोटर पम्प चोरी होने की शिकायत आवेदन को त्काल एफआईआर करने को कहा। बताते चलें कि आवेदक ने 16 जनवरी को शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को जांच में रखा था। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद अपराध दर्ज किया गया।
इस दौरान पुलिस कप्तान ने थाने में साफ सफाई को जरूरी दिशा निर्देश दिया। मालखाने को व्यवस्थित रखने को कहा।
आरोपी गिरफ्तार.
पुलिस ने ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द का है। तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि अटल आवास देवरीखुर्द मेँ बच्चो के झगड़े में बड़े लोग शामिल हो गए। इसी दौरान घायल श्यामसुन्दर और आरोपी सूरज शर्मा के बीच कहासुनी हो गयी। सूरज शर्मा ने यकायक श्यामसुन्दर पर ्लेड से हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। घायल को 112 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। धारा 307 के आरोप में आरोपी सूरज को गिरफ्तार किया गया।