स्टाइल हुक्का बार में पुलिस की रेड..लाखों का सामान बरामद..दुकान की आड़ में चल रहा था कारोबार..संचालक पर कोटपा का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद हुक्काबार से जुड़े लोगों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कार्रवाई की है। तारबाहर पुलिस ने अवैध रूप से हुक्का और  हुक्का सामग्री बेचते आरोपी को धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने करीब 2,50,000 रूपयों की सामग्री बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोटपा एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।
 
                       तारबाहर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर हुक्का बार व्यवसाय करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर रेड कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि सीएमडी चौक विद्यानगर रोड में स्थित स्टाईल बेल्ट का संचालक हुक्का और हुक्का सामग्री काफी मात्रा में जमा कर रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान के आदेश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में विद्यानगर रोड स्थित स्टाइल बेल्ट दुकान में कार्रवाई की गयी। मौके पर व्यक्ति को हुक्का और हुक्का सामग्री के साथ पकड़ा गया। 
 
        कार्रवाई कर दुकान संचालक को नोटिस थमाया गया। वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर दुकान संचालक पर कोटपा एक्ट के तहत  अपराध दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने 16 नग हुक्का पाट, 850 नग अलग-अलग फ्लेवर के पैकेट, 12 नग अलग-अलग फ्लेवर के बड़े डिब्बों को बरामद किया गया है।
 
               पुलिस जानकारी के अनुसार दुकान से 7500 नग फील्टर, 200 नग हुक्का पाईप, 60 नग क्वायल और अन्य सामग्रियोंं को भी जब्त किया गया है। जब्त सामान की कीमत करीब 2,50,000 रूपयों से अधिक है। आरोपी को कोटपा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
 
                        एडिश्नल एसपी ने बताया कि हुक्का बार के खिलाफ पुलिस कप्तान के निर्देश पर लगातार अभियान चलाने का सख्त निर्देश है।
TAGGED:
close