ब्लैक बैरी,प्लेटिनम समेत डेढ़ दर्जन नशे़ड़ियों के अड्डा पर पुलिस का धावा…मैनेजर,संजालक गिरफ्तार..कप्तान का सख्त कार्रवाई का निर्देश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद बिलासपुर पुलिस ने भी देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के विभिन्न संभावित हुक्काबारों में एक साथ धावा बोला है।पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा के निर्देश पर प्लानिंग के साथ की गयी पुलिस कार्रवाई में करीब डेढ दर्जन से अधिक हुक्काबारों पर दबिश दी गयी। पुलिस की विभिन्न क्षेत्रों में की गयी कार्रवाई में आलाधिकारियों ने भी जमकर ना केवल पसीना बहाया। बल्कि बड़ी सफलता भी मिली है।
 
              बिलासपुर पुलिस ने पुलिस कप्तान के निर्देश पर रणनीति के तहत एक साथ हुक्का बारों पर धावा बोला है। कार्रवाई में पुलिस के आलाधिकारियों ने भी शिरकत किया। छापामार कार्रवाई के बाद पुलिस कप्तान ने कहा कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को हुक्का बार चलाने की अनुमति नहीं है।  दूसरे काम काज की आड़ में हुक्का बार चलाने वालों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ा जाएगा। देर रात की गयी कार्रवाई में शहर के कमोबेश सभी थाना प्रभारियों ने शिरकत किया। 
 
 कहां कहां पुलिस ने बोला धावा
 
 1) शिवा इन चकरभाठा थाना,2) कोका लॉन्ज तोरवा थाना,3) लिग्रीक तोरवा थाना,4) ब्लैक बैरी तोरवा थाना,5)सिल्वर ऑक सिविल लाइन,6) ब्लेक जैक तारबाहर थाना,7) एमिगोस तरबाहर,थाना,8) नटराज तारबाहर थाना,9)रॉयल पार्क सिविल लाइन थाना,10)प्लेटिनियम सिविल लाइन थाना,11)वायरस कैफ़े कोतवाली थाना,12)कोलकाता रेस्टोरेन्ट कोतवाली थाना,13)एडिक्सन कैफे सिविल लाइन थाना,14)वेलहल्ला रेस्टोरेंट सिविल लाइन थाना
15)हैंगओवर कैफे सिविल लाइन थाना में पुलिस टीम ने आलाधिकारियों के साथ धावा बोला।
 
तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
 
             एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि  दबिश के दौरान थाना तारबाहर के पुराना बस स्टैंड स्थित ब्लेक जैक हुक्का बार और  सिविल लाइन के वेलहल्ला रेस्टोरेंट में नशीला हुक्का युवाओं को परोसा पाया गया। तारबाहर पुलिस ने संचालक, मैनेजर को गिरफ्तार किया। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस ने मैनेजर के विरुद्ध कोटपा एक्ट के तहत मामला कायम किया है। कार्रवाई में कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
               उमेश कश्यप ने बताया कि हुक्का बार ब्लैक जैक के संचालक विशाल महंत पिता केशव महंत  निवासी दरबार लाज को पकड़ा गया है। इसके साथ ही ब्लैक जैक मैनेजर अवी श्रीवास्तव पिता सागर श्रीवास्तव निवासी मगरपारा चौक को भी धर दबोचा गया है। वेल्हल्ला रेस्टोरेंट मैनेजर मनीष छेतानी पिता स्व दिलीप छेतानी निवासी सिन्धी कालोनी सिविल लाइन को भी हिरासत में लिया गया।
close