Rajasthan Loksabha Election: कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, ये नाम हैं शामिल

Shri Mi
2 Min Read

Rajasthan Loksabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Rajasthan Loksabha Election।इनके अलावा फायर ब्रांड नेता जिग्नेश मेवानी और कन्हैया कुमार भी राजस्थान में चुनावी सभाएं करेंगे। बता दें कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग को पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है। इस सूची में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान से राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश, सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी भी राजस्थान में कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करते नजर आएंगे।

इस सूची में पूर्व मंत्री हरीश चौधरी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हेमाराम चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी, कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा, वीरेंद्र सिंह राठौड़, अमृता धवन, नीरज डांगी, धीरज गुर्जर, रघु शर्मा, जिग्नेश मेवानी, आलोक शर्मा, अलका लांबा, बीवी श्रीनिवास, वरुण चौधरी, अशोक चांदना, हाकम अली, डूंगर राम गेदर, शिमला देवी नायक और रामलाल मीणा के नाम भी शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close