Rajasthan News: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील VIDEO, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Shri Mi
2 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल का शिवम कुमार उर्फ शुभम पुत्र संजीव कुमार यादव उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मोहकमपुर गांव का रहने वाला है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Rajasthan News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को आदर्श नगर थाने में एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उसने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान शिवम नाम के युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी।

इसके बाद उसने एक दिन कमरे में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। घटना के बारे में किसी को कुछ बातने पर उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसने उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया।

एफआईआर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वीडियो वायरल करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर पुलिस ने अरोपी शुभम को यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां रहकर ड्राइवर का काम कर रहा था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close