अरपा पैरी की धुन से राज्योत्सव का आगाज..मुख्य अतिथि ने बताया..3साल में दिखने लगी विकास की बयार.अटल ने किसे कहा.21 साल का जवान

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— पुलिस मैदान में राज्य गठन का 21 जन्मोत्सव मनाया गया। यानि राज्योत्सव का क्रायक्रम पूरी गरिमा के साथ धूमधआम से मनाया गया। अतिथियों ने मंच से राज्य के विकास का आम जनता के बीच खाका खींचा। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पर्यावरण मण्डल के चैयरमैन अटल श्रीवास्तव ने कहा..भूपेश सरकार ने जो काम तीन साल में किया..उसे आज पूुरा देश आश्चर्य से देख करहा है। हर तरह विकास की बयार बह रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        राजधानी समेत पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ का 21वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। न्यायधानी बिलासपुर में मुख्य अतिथि इन्द्रशाह मण्डावी ने एक दिवसीय राज्योत्सव में शिरकत किया। मंचस्थ मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथियों की उपस्थिति में कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने स्वागत भाषण दिया। साथ ही जिले की उपलब्धियों को भी पेश किया। इसे दौरान कलेक्टर मित्तर ने शासन की योजनाओं से आम जनता को मिलने वाले लाभ बारे में बताया। इसके पहले राज्य पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव समेत जिला पंचायत अध्यश्र अरूण चौहान और मेयर रामशरण यादव के साथ मुख्य अतिथि मण्डावी ने पुलिस मैदान में लगाई गयी विभागीय झांकी का अवलोकन किया। झांकी में बैठे अधिकारियों से संवाद भी किया। मण्डावी ने संबिधित विभाग की झांकियों से जुड़ी योजनाओं के बारे में अधिकारियों से पूछताछ ताछ भी की। इस दौरान कलेक्टर समेत पूरा प्रशासनिक अमला विशेष रूप से तैनात नजर आया।

छत्तीसगढ़ जवान हो गया

                  मंच से आमजनता को जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने संबोधित किया। उन्होने पंचायत स्तर पर विकास का खाका खींचा। अटल श्रीवास्तव ने बारी बारी से शासन की एक योजनाओं की जानकारी दी। अटल ने कहा..प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आम जनता से ळेकर सभी वर्गों के लिेए मात्र तीन साल में रिकार्ड स्तर पर काम किया है। अटल ने जिला समेत प्रदेश वासियों को छत्तीसगढ़ के जन्मदिन की बधाई दी। उन्होने कहा छत्तीसगढ़ 21 साल का जवान हो गया है। तीन साल में जितना काम हुआ .. दावा कर सकता हूं..उतना काम पन्द्रह साल में नहीं हुआ है। किसान पुत्र भूपेश बघेल ने युवा से लेकर किसानों तक..कर्मचारियों से लेकर व्यापार जगत से जुड़े लोगों के लिए बहुत काम किया है। कोविड काल में भी विकास के पहियों को भूपेश बघेल ने रूकने नही दिया। 

 हर तरफ विकास का बयार

            मुख्य अतिथि इन्द्रशाह मण्डावी ने कहा कि राज्य गीत का पहला शब्द अरपा है। मुख्यमंत्री ने अरपा संरक्षण के लिए ताकत झोंका दिया है। करोड़ों रूपयों का दो डैम बनाया जा रहा है। अब पानीदार बिलासपुर में पानी की किल्लत कभी नहीं होगी। मण्डावी ने कहा प्रदेश की चार चिन्हारी नरवा,गरवा घुरवा बारी की सराहना आज देश ही नहीं विश्व भी कर रहा है। अब गोबर की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण साबित हो गया है। किसानों के चेहरे खिल गए हैं। मुख्य अतिथि ने बताया किसानो के लिए लोगों को निर्णय लेने में पन्द्रह साल लग जाते हैं। लेकिन  मुख्यमंत्री बनने के बाद मात्र 2 घण्टे के अन्दर किसानों का कर्ज माफ और बिजली हाफ हो गया। धान का समर्थन मूल्य 1700 से बढ़कर 2500 हो गया । ऐसा निर्णय केवल किसान पुत्र और विकास के प्रति सजग भपेश जैसा नेता ही ले सकता है। मण्डावी ने यह भी बताया कि अब भूमिहीन लोगों को भी सरकार 9000 रूपए देगी। देश में शायद ही ऐसा कोई दुसरा मुख्यमंत्री होगा।

                      आभार प्रदर्शन कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने किया। मंच पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक,बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ.संजय अलंग, आईजी रतनलाल डांगी, पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा, मेयर रामशरण यादव, कांग्रेस नेता अरविन्द शुक्ला,राजेन्द्र शुक्ला,जिला पंचायत सीईओ हरीश,साखन दर्वे मौजूद थे। 

close