दो महीने बाद यहां पकड़ाया रेपिस्ट..अपहरण कर ले गया हरिद्वार..लगातार किया दुष्कर्म..और क्या कहा..पढें खबर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— अपहरण के बलात शासीरिक रिश्ता बनाने के फऱार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।बिल्हा पुलिस के अनुसार आरोपी जय यादव..बालिका का  अपहरण कर झारखण्ड फिर हरीद्वार लेकर गया। इस दौारन उसने शारीरिक शोषण किया। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को जांजगीर जिला स्थित उसके घर से धर दबोचा गया। आरोपी से बालिका को बरामद कर परिजनों के हवाले किया गया। 
 
                  दो सितम्बर 2022 को थाना उपस्थित होकर पीड़ित परिजनों ने शिकायत दर्ज कराया कि नाबालिक बहन का किसी ने अपहरण किया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध दर्ज किया गया। पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण राहूल देव शर्मा ने टीम का गठन किया। आरोपी की पतासाजी का निर्देश दिया।
 
               जांच पड़ताल के दौरान मुखबीर से पता चला कि संदेही अजय उर्फ जय यादव बालिका को भगा कर ग्राम बोरसी अपने घर में छिपा कर रखा है। जनकारी के बाद पुलिस कप्तान ने आरोपी अजय उर्फ जय यादव की पतासाजी के लिए ग्राम बोरसी थाना पामगढ जांजगीर पुलिस टीम को रवाना किया।
 
                  धावा बोलकर आरोपी के कब्जे से पीडिता को बरामद किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि जय यादव पीडिता शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ झारखंड ले गया। इसके बाद हरीद्वार लेकर गया। इस दौरान उसने लगातार शारीरिक शोषण किया।
 
               पीडिता के बयान पर आरोपी जय यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 366(A), 376 और पोक्सो एक्ट 4/5(ठ) का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी जय यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
close