न्याय योजना : खरीफ वर्ष 2023 हेतु पंजीयन 31 अक्टूबर तक

Shri Mi
1 Min Read

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2023 हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन किसानों का पंजीयन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि नवीन पंजीयन एवं संशोधन हेतु आवश्यक दस्तावेज सहकारी समिति में जमा करना होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ फसलों के पंजीकृत उत्पादक किसानों को 09 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि 04 किश्तों में दी जाती है।

साथ ही धान के बदले कोदो कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, केला, पपीता आदि की फसल लगाने या फिर वृक्षारोपण करने पर किसानों को 10 हजार रूपए प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close