उस्लापुर स्थित हॉटल में लगातार किया बलात्कार..आरोपी पकड़ाया..कोटा पुलिस ने रेप के दोषी को किया गिरफ्तार ..phc में चोरी के आरोपी को धर दबोचा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर–कोटा और सिविल लाइन पुलिस ने महिला अपराध मामले में दो अलग अलग कार्रवाई के दौरान आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा दिया। भगाने के बाद शारीरिक रिश्ता भी कायम किया। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद न्यायालय के हवाले किया गया है। कोटा पुलिस ने एक अन्य मामले में पीएचसी में चोरी करने वाले आरोपी को भी धर दबोचा है।
 
नाबालिग को भगाया.. किया दुष्कर्म
 
         कोटा पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण और रेप के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिक लड़की को 19 सितम्बर को शादी का झांसा देकर अपहरम किया। इसे बाद नाबालिग से शारीरिक रिश्ता भी कायम किया। बैगापारा झिंगटपुर निवासी आरोपी खुशाल श्रीवास को 30 अक्टूबर को घेराबन्दी कर  गिरफ्तार किया गया। नाबालिक लड़की को बरामद करने के बाद परिजनों को हवाले किया गया है। आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के हवाले किया गया। 
 
                      कोटा पुलिस के अनुसार पीएचएसी शिवतराई में चोरी के खिलाफ 25 अक्टूबर को स्टाफ नर्स सरिता पैकरा ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया। सविता ने बताया कि 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर की दरमियान अज्ञात चोर इंडेन गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, होम थिएटर, और घरेलू सामान को पार कर दिया है।
 
                      अपराध दर्ज किए जाने के बाद संदेही फिदा हुसैन उर्फ कालू को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान कालू ने चोरी का जुर्म कबूल किया। निशानदेही पर चोरी के सभी सामान को बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार चोरी के अपराध में शामिल फरार दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
 
9 महीने से लगातार किया शारीरिक शोषण
 
          सिविल लाइन पुलिस ने शिकायत के बाद 9 महीने से लगातार शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को धर दबोचा है। शिकायत के आधार पर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता को पहले शादी का झांसा दिया। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
 
                            पुलिस के अनुसार आरोपी ने 9 महीने से लगातार उस्लापुर स्थित एक हाटल में रिश्ता बनाया। पीड़िता ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी दुर्गेश साहू ने शादी से इंकार कर दिया। आरोपी गनियारी कोटा का निवासी है। शिकायत के बाद विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
close