इस मामले में विराट कोहली के बराबर पहुंचे Rohit Sharma

Shri Mi

Rohit Sharma विस्फोटक बैटिंग के लिए फेमस हैं। फैंस उन्हें मैदान पर बैटिंग करते देखने के लिए बेताव रहते हैं। रोहित एक बार क्रीज पर सेट हो जाएं तो उन्हें आउट करना मुश्किल हो जाता है। उनकी गिनती दुनिया के बेहतरीन ओपनर्स में होती है। आईपीएल में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। अब उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और विराट कोहली की खास मामले में बराबरी कर ली है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपरस्टार बल्लेबाज Rohit Sharma ने सिर्फ 27 गेंदों में ही 49 रन बना दिए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। रोहित आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल में 1030 रन बना चुके हैं। 

पांच रन से चूके ये रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अभी तक 1026 रन बनाए हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वह पांच रन और बना देते तो वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन जाते। लेकिन वह पांच रनों से ये बड़ा रिकॉर्ड चूक गए। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी/Rohit Sharma

  • विराट कोहली- 1030 रन
  • रोहित शर्मा- 1026 रन
  • अजिंक्य रहाणे- 858 रन
  • रॉबिन उथप्पा- 740 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी- 709 रन

ऐसा रहा है करियर

रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में अपने दम पर मुंबई इंडियंस की टीम कई मैच जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल के 247 मैचों में 6329 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close