Jack Fraser McGur Record- IPL 2024 का सबसे तेज अर्धशतक

Shri Mi

Jack Fraser McGur Record,IPL 2024 : दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम के लिए तूफानी पारी खेलते हुए महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Jack Fraser McGur Record,IPL 2024 /इसी के साथ मैकगर्क के नाम एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। उन्होंने आईपीएल के इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक बनाया है। अभिषेक और हेड को पीछे छोड़ मैकगर्क ने ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहां पर दिल्ली के लिए बल्लेबाजी करने उतरे जेक फ्रेजर मैकगर्क ने दमदार पारी खेली। इस मैच में मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने महज 15 गेंदों में अपनी अर्धशतकीय पारी पूरी की। 22 साल के मैकगर्क ने हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में 18 गेंदों में 65 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 361.11 के स्ट्राइक रेट से पांच चौके और सात छक्के भी निकले।

Jack Fraser McGur Record,IPL 2024 /आईपीएल 2024 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज में अब जेक फ्रेजर मैकगर्क का नाम भी शामिल हो गया है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए मुकाबले में दिल्ली की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए है। मैकगर्क से पहले ये रिकॉर्ड अभिषेक और हेड के नाम था। अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद में महज 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। वहीं ट्रेविस हेड ने दिल्ली में ही दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में महज 16 गेंदों में अर्धशतक लगाया।

Jack Fraser McGur Record,IPL 2024 /बता दें कि मैकगर्क का आईपीएल डेब्यू 17वें सीजन में हुआ। पहली बार उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 55 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। फिर कल उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। इसी के साथ वह दिल्ली के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close