कोरोना से सुरक्षा..36 मॉल की पहली प्राथमिकता .प्रबंधन ने बताया..सभी जगह प्रोटोकाल का किया जा रहा पालन..रोजगार में वृद्धि सबसे बड़ी जरूरत

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—– 36 माल प्रबंधन ने प्रेसवार्ता कर बताया कि देश इस समय कोरोना संक्रमण की मार से जूझ रहा है। साथ ही व्यवसायिक क्षेत्र पर पड़ रही मार से बचाने शासन प्रशासन पुरजोर प्रयास कर रहा है। एक बार फिर कोरोना ने अपना संक्रामक रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बावजूद इसके हमारा तंत्र लोगों को बचाने हर संभव प्रयास कर रहा है। यह बातें 36 माल प्रबंधन के प्रतिनिधि आशीष चंदेल ने कही। चंदेल ने बताया कि शासन के मंशानुरूप कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए 36 माल का संचालन किया जा रहा है। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर मदद भी कर रहा है।
 
               36 माल प्रबंधन के प्रतिनिधि सदस्य आशीष चंदेल ने आज हॉटल मेरियाट में पत्रकारों से बातचीत की। आशीष चंदेल ने बताया कि निश्चित रूप से कोरोना ने जीवन को अस्तव्यस्त किया है। लेकिन हमें शासन के मंशानुरूप इसके बीच से ही रास्ता निकालकर आगे बढ़ना है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहयोग करना ही 36 माल प्रबंधन की प्राथमिकता है। इस जिम्मेदारी को 36 माल प्रबंधन पूरी तरह से निभा भी रहा है। आशीष ने बताया कि कोरोना काल में शासन के दिशा निर्देशों का पूरी गंभीरता के साथ पालन किया जा रहा है। 
 
          चंदेल ने सवाल जवाब के दौरान बताया कि 36 माल सामाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़कर अपनी भूमिका को निभा रहा है। चाहे महिला सुरक्षा कार्यक्रम हो या फिर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन हो। हर जगह माल ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन हमेशा की तरह किया।
 
      चंदेल ने बताया कि कोरोना काल में बड़ी फिल्में नहीं रीलिज हुई। इस दौरान पीवीआर और मल्टीप्लेक्स भी बन्द रहा। निश्चित रूप से इसका असर मनोरंजन जगत पर पड़ा है। अब धीरे धीरे मामला पटरी पर लौट रहा है। लेकिन कोरोना के दूसरे दौर ने एक बार फिर दहशत पैदा किया है। लेकिन प्रबंधन ने शासन के दिशा निर्देशों को ना केवल गंभीरता से लिया है। बल्कि कोरोना प्रोटोकाल को प्राथमिकता में लिया है। हर जगह कर्मचारी तैनात है। क्योंकि हमें जानकारी है कि एक भी कोरोना मरीज पूरे वातावरण को प्रभावित कर सकता है। पीवीआर में फिर बड़ी फिल्में लगने को तैयार है। इस दौरान सभी कर्मचारी मास्क सेनेटाइजर, ग्लबस के साथ लोगों की ना केवल सेवा कर रहे हैं। बल्कि प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगाया गया है
       
          एक सवाल के जवाब में चंदेल ने बताया कि इस समय हमारी ज्यादातर दुकाने शुरू हो चुकी है। कुल 52 में से 47 दुकाने सफलता के साथ संचालित है। सभी लोग कोरोना प्रोटाकाल का पालन करने के साथ करवा भी रहे हैं। हमें मालूम है कि कोरोना का सबसे ज्यादा असर गरीबों पर पड़ा है। यही कारण है कि हमने कोरोना प्रोटोकाल को केन्द्र में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की आर्थिक परेशानियों को कुछ कम किया जा सके। चंदेल ने कहा इस समय माल में एक हजार से अधिक कर्मचारी  काम कर रहे है। यह जानते हुए भी अन्य संस्थानों में कर्मचारियों की छटनी हो रही है। 
                 
                               चंदेल ने कहा कि अप्रैल महीने में हमारी पांच दुकाने नए कलेवर के साथ शुरू होंन वाली है। इसमें खान पीन से लेकर मनोरंजन का पूरा रखा गया है। बार व्यवस्था से लेकर गेम जोन स्पोर्टस जोन फोब, रेस्टारेन्र्ट और फूड जोन निश्चित रूप से लोगों को आकर्षित करेंगे। अप्रैल से लोग 36 माल में परम्परागत दक्षिण भारतीय व्यंजन का जहां स्वाद लेंगे। वही मनोरंजन के साथ खेल का भी आनन्द लेंगे। पीवीआर मैनेजर ने बताया कि ,सिनेमा हाल में सीटिंग के दौरान कोरोना गाइड लाइन का शिद्दत से पालन हो रहा है। सिनेमा कार्निवाल का आनन्द निश्चित रूप से पीवीआर की तुलना में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलेगा।
 
             कोर्टयार्ट मैनेजर ने कहा कि दक्षिण एशिया में कोर्टयार्ट का अहम स्थान है। इसकी मूल वजह यहां की सर्विस सेवा है। इसका श्रेय कर्मचारियों को जाता है। भोजन की गुणवत्ता कोर्टयार्ट की विशेष पहचान है। कोरोना काल में लोगों की सहुलियतों का यहा विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हमारा प्रयास है कि लोग यहां एक बार आने के बाद बार बार सेवा का अवसर दे। और हो भी रहा है। 
 
          पत्रकार वार्ता के दौरान आपरेशन मैनेजार आशीष चंदेल के अलावा सिटी माल मैनेजर अमित जैन , कविता हंसराजनानी, कोर्टयार्ट के मैनेजर समेत कार्निवाल मैनेजर भी मौजूद थे।
close