School Holiday- 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए दशहरा पर अवकाश की घोषणा

School Holiday, School holiday News,सार्वजनिक अवकाश, Board Exam Form, CBSE Class 10th, 12th Board Exam Form 2024

School Holiday/मध्य प्रदेश के 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है।मीडिया रिपोर्ट अनुसार  दशहरा को लेकर स्कूल में छुट्टियां घोषित कर दी गई है। सरकारी स्कूल में 3 दिन की छुट्टियां घोषित की गई है। 23 अक्टूबर से स्कूल बंद होंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी अवकाश की घोषणा की गई है। 1 से 12वीं तक के छात्रों को इसका लाभ मिलना है।

Join WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय विद्यालय में 10 दिन के दशहरे की छुट्टी शुक्रवार से शुरू हो गई है।  वहीं 29 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा। 30 अक्टूबर से एक बार फिर से केंद्रीय विद्यालय में स्कूलों का संचालन शुरू होगा जबकि मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूल के 1 से 12वीं तक की कक्षाएं 3 दिन के लिए बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें -  आयुष में स्नातकोत्तर प्रथम चरण की कॉउंसलिंग का कार्यक्रम निर्धारित

दशहरे की छुट्टी 23 अक्टूबर से शुरू होकर 25 अक्टूबर तक घोषित की गई है। वहीं सीबीएसई स्कूलों में दुर्गा पूजा की छुट्टी 21 अक्टूबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक जारी रहेगी। ऐसे में शनिवार से स्कूलों को बंद रखा जाएगा।School Holiday

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सत्र के शुरू में ही 12 अप्रैल को साल भर के स्कूलों में लगने वाली छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया गया था। जिसके तहत नवरात्रि पर 3 दिन के अवकाश की घोषणा की गई है। दीपावली पर मध्य प्रदेश के स्कूलों में 6 दिन की छुट्टियां रहेगी।

यह भी पढ़ें -  School Education-एप से दर्ज होगी छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति ,शुरू होगा ये अभियान

सरकारी स्कूल में दीपावली पर 6 दिन की छुट्टी घोषित की गई। 10 नवंबर से 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे। वहीं केंद्रीय विद्यालय में दीपावली पर 3 दिन की छुट्टियां रहेगी। निजी सीबीएसई स्कूल 5 दिन की छुट्टियां घोषित करने वाले हैं।School Holiday

देश के सभी राज्यों में सप्तमी से स्कूलों में नवरात्रि की छुट्टियां घोषित की जाती है। कुछ स्कूलों में 10 दिन की भी छुट्टियां घोषित की गई है। कई राज्य सरकार द्वारा इसके आदेश भी जारी किए गए हैं। जहां दशहरा के लिए 10 दिन की लंबी छुट्टी का लाभ छात्रों को दिया गया है। वहीं अन्य स्कूलों में अष्टमी, नवमी और महा दशमी पर स्कूलों में अवकाश घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें -  MP News- आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली 2402 शिकायतें
close
Share to...