स्कूलों के टाइमिंग बदली

Shri Mi
1 Min Read

सरगुजा।शीतलहर की वजह से स्कूल के वक्त में बदलाव किया गया है। सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव का आदेश दिया है।दो पालियों में जिन शालाओं में पढ़ाई होती है, उनमें पहली पाली में अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक कक्षाएं लगेगी, वहीं शनिवार को 12.45 से 4.15 तक कक्षाएं होगी। उसी तरह दूसरी पाली में सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12.45 सेे 4.15 बजेे तक पढ़ाई होगी, वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक पढ़ाई होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

एक पाली में स्कूल का संचालन जहां होता है, वहीं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9.45 बजे से 4.00 बजे तक और शनिवार को 9 बजे से 12.30 बजे तक स्कूल का संचालन होगा। कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने आदेश में लिखा है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close