CG में भीषण गर्मी,अधिकारियों को अस्पतालों व नगर निकायों में व्यवस्था के निर्देश

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। प्रदेश में गर्मी का कहर जोरो पर है।सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अधिकारियों को निर्देश  दिये हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भीषण गर्मी और बारिश में हो रही देरी पर तैयारियों के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लू और गर्मी से बचाव के आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिये हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों और नगरीय निकायों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को बारिश में देरी से नुकसान ना होने पाये।

आगामी 24 घंटे में मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में लू चलने और रात भी गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के एक दो स्थानों में आंधी चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

हीट वेव को लेकर मौसम विभाग ने अलग से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों को पर्याप्त पानी पीने, प्यास नहीं लगने पर भी पीने की अपील की गयी है। इसके अलावा घर में बने शीतल पेय लस्सी, चावल पानी, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने को कहा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close