Shani Rahu Yuti 2023: शनि- राहु के अशुभ योग से इन 3 राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Shri Mi
3 Min Read

Shani Rahu Yuti 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करने नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि शनि अभी शतभिषा नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही वह 17 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में संचरण करेंगे। ऐसे में शनि के शतभिषा नक्षत्र में आने से शनि-राहु का अशुभ प्रभाव बना रहेगा क्योंकि शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं। इसलिए 17 अक्टूबर तक शनि राहु के अशुभ प्रभाव से 3 राशियों के जातकों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

शनि देव के शतभिषा नक्षत्र में आने से कन्या राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस समय आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। साथ ही सेहत को लेकर आपको सावधानी बरतनी चाहिए।

इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। वहीं घरेलू खर्चों को पूरा करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। साथ ही इस समय आपको नया कार्य करने से बचना चाहिए। वहीं निवेश सोच- समझकर करना चाहिए।Shani Rahu Yuti 2023

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

Shani Rahu Yuti 2023-शतभिषा नक्षत्र में शनि देव के आने से आपको करियर और कारोबार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस दौरान आपको किसी सरकारी अधिकारी के साथ मतभेद हो सकता है। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए।

अन्यथा रिश्ता टूट सकता है। वहीं इस समय आपको स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। मतलब रक्त संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। क्योंकि दुर्घटना के योग बने हुए हैं।

मीन राशि (Meen Zodiac)

शनि देव का शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश मीन राशि के जातकों को प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस समय फालतू खर्च भी हो सकता है। इससे आपका बजट बिगड़ सकता है।

पैरों और घुटनों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। साथ ही इस समय जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। साथ ही इस अवधि में आपको फिजूल की यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही आपको यात्रा के समय अपने सामान की रक्षा करनी चाहिए। वहीं जो नौकरपेशा लोग हैं, उनका कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ मतभेद हो सकता है।Shani Rahu Yuti 2023

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close