कलेक्टर के निर्देश पर 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी

Shri Mi
2 Min Read

जांजगीर-चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशानुसार मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र को आधार से लिंक करने हेतु विधानसभा 33 अकलतरा अंतर्गत कार्यरत बी.एल.ओ. को निर्देशित के बावजूद भी बी.एल.ओ. द्वारा 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत 10 बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।एसडीएम (राजस्व) एवं निर्वा. रजि. अधिकारी अकलतरा से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मोचन सिंह राज, बी.एल.ओ. भाग संख्या 155, अकलतरा 3, मो. आदम कुरैशी, बी.एल.ओ. भाग संख्या 161 अकलतरा 9, श्री अमित कुमार धीवर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 162 अकलतरा 10, श्री राजेन्द्र कुमार कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 163, अकलतरा – 11, श्री कृष्णपाल सिंह, बी.एल.ओ. भाग संख्या 172 कल्याणपुर , श्री दिनेश कुमार राज बी.एल.ओ. भाग संख्या 196 अमोरा, श्री गणेश निर्मलकर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 197 आरसमेटा, श्री सच्चिदानंद कश्यप, बी.एल.ओ. भाग संख्या 199 सोनसरी, श्री अमित कुमार माथुर, बी.एल.ओ. भाग संख्या 200 सोनसरी -2 और श्री रामशरण सिंगसर्वा, बी.एल.ओ. भाग संख्या 212 पकरिया को 50 प्रतिशत से भी कम कार्य किये जाने पर छ०ग० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close