नाबालिग को दिखाया अश्लील फिल्म..फिर किया दुष्कर्म..वीडियो भी बनाया..लगातार किया शोषण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— सरकंडा पुलिस ने अश्लील वीडियो दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया। और वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार नाबालिग से अनाचार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 (2) (एन)एन और  4,6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किए जाने के बाद न्यायालय के हवाले किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम दुर्गेश कुमार यादव है। आरोपी जांजी तलाब के पास अरविंद नगर बंधवापारा का रहने वाला है।
              सरकन्डा पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को नाबालिग पीडिता की मां रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी दुर्गेश यादव उसकी नाबालिग लडकी के साथ अनाचार किया है। आरोपी ने नाबालिग को  काम के बहाने अपने घर बुलाया। अश्लील विडियो दिखाकर मई 2021 में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इस दौरान अश्लील विडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी ने अश्लील विडियो वायरल की धमकी कई बार दुष्कर्म किया है। 
             महिला की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गयी। अतिरिक्त  पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू  के मार्गदर्शन में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की पतासाजी शुरू हुई।
          आरोपी दुर्गेश कुमार यादव को तकनीकी सहायता से जांजी तलाब के पास अरविंद नगर बंधवापारा रायपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी  ने जुर्म कबूल किया।  स्वीकार करने से आरोपी को गिरफतार किया गया। आरोपी को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया जायेगा ।
           सीएसपी स्नेहिल साहू ने बताया कि कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, सहयक उप निरीक्षक दिलीप प्रभाकर, आरक्षक तदबीर सिंह पोर्ते, राहुल सिंह चंदेल, अशफाक अली का विशेष योगदान रहा ।
close