सिरगिट्टी पुलिस का धावा..9 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार..सभी के खिलाफ कार्रवाई..पढ़ें नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सिरगिट्टी पुलिस ने थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा की अगुवाई में धावा बोलते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने पन्द्रह हजार से अधिक रूपयों समेत बावन परी को भी जब्त किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
                       सिरगिट्टी थाना प्रभारी फैजूल शाह होदा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थानेदार ने बताया कि जुआरियों के खिलाफ पुलिस कप्तान की जानकारी में कार्रवाई की गयी है।
 
         मुखबीर ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र तिफरा के पास मैदान में करीब एक दर्जन से अधिक लोग बावन परी दांव लगा रह है। खबर मिलते ही टीम के साथ धावा बोला गया। मौके पर 9 लोगों को दांव लगाते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। घेराबंदी कर पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ जुआ एक्ट 13 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों के पास नगद बरामद हुआ है।
 
पकड़े गए जुआरियों के नाम
        
 1) सत्यनारायण सूर्यवंशी पिता स्व.रामाधार सूर्यवंशी उम्र 37 साल निवासी कुंदरा पारा तिफरा।    2) नारायण साहू पिता जग्गू साहू उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 सिरगिट्टी
3) भुजबल वर्मा पिता श्री घणी राम वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी राम मंदिर के पास तिफरा। 
4) रमेश कुमार मंगेशकर पिता राजकुमार मंगेशकर उम्र 18 वर्ष सत्य नगर अमेरी।
5) संजय साहू पिता पंचराम साहू उम्र 35 वर्ष निवासी sector-d यदुनंदन नगर तिफरा।
6) यशवंत मसीह  पिता श्री बसंत मसीह 34 वर्ष निवासी अजय नगर अमेरी थाना सकरी।   7)आशिकी मसीह पिता श्री बसंत मसीह उम्र 23 साल निवासी अजय नगर अमेरी थाना सकरी। 8) परमेश्वर गढ़वाल पिता श्री संतराम गढ़वाल उम्र 35 वर्ष निवासी सत्य नगर तिफरा थाना सकरी।
(9) समारू घोसले पिता श्री केजू घोसले उम्र 48 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप नगर तिफरा।
 
              जुआरियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत, अनिल साहू एवं आरक्षक मिथिलेश सोनी, बोधू कुमार, कमलेश शर्मा, अशोक कोर्राम, मुकेश दिव्य, संजय यादव, उमेंद्र खूंटे की अहम भूमिका रही।
close