Chhattisgarh में CM का छठवां शपथ ग्रहण,विष्णुदेव साय चौथे चेहरे , दो डिप्टी सीएम ने पहली बार किया शपथ ग्रहण

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर। कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए विष्णु देव साय Chhattisgarh के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में शपथ ग्रहण किया। वे कार्यकाल के हिसाब से छत्तीसगढ़ के छठवें मुख्यमंत्री हैं। जबकि व्यक्ति के रूप में वे ऐसे चौथे चेहरे हैं जो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

जैसा कि मालूम है छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 2000 में हुआ था। उस समय कांग्रेस नेता अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री चुने गए थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था।

छत्तीसगढ़ राज्य बनने क के बाद 2003 में प्रदेश में विधानसभा के पहले आम चुनाव हुए। जिसमें भाजपा ने जीत दर्ज की और डॉ.रमन सिंह को मुख्यमंत्री चुना गया।

उन्होंने छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 2008 और 2013 के चुनाव में भी बीजेपी ने जीत हासिल की। इसके बाद डॉ.रमन सिंह दूसरी लगातार दूसरी और तीसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

2018 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने 2018 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे तीसरे ऐसे चेहरे थे जो मुख्यमंत्री बनाए गए थे। इस बार विधानसभा चुनाव विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री चुना है। उन्होंने बुधवार को शाम ठीक 4:00 बजे मुख्यमंत्री के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा ने भी शपथ ग्रहण किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री के साथ ही दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close