मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में किया कार्यभार ग्रहण

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।साइंस कॉलेज मैदान में शपथ के बाद विष्णुदेव साय मंत्रालय पहुंचे।मुख्यमंत्री श्री साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में कार्यभार ग्रहण किया।श्री साय के उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा साथ थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यभार सम्हाला।

यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री ने कार्यभार ग्रहण करने के पूर्व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री साय की धर्म में गहरी आस्था है। उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले सुबह रायपुर स्थित अपने घर में पूजा-अर्चना की और रायपुर के भगवान जगन्नाथ मंदिर में भी पूजा अर्चना की थी।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।मुख्यमंत्री साय के मंत्रालय पहुचने पर मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने उनका पुष्प गुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यभार सम्हाले के बाद अपने कार्यालय कक्ष में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से परिचय भी लिया।

विभिन्न विभागों के सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close