बजाया गया राष्ट्रधुन..प्रधानमंत्री समेत करोड़ों लोग बने भव्य समारोह का गवाह…मुख्यमंत्री विष्णुदेव, उप मुख्यमंत्री अरूण और विजय ने लिया शपथ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— रायपुर में भाजपा की नई सरकार के नए मुख्यमंत्री समेत दो उप मुख्यमंत्री ने रायपुर स्थित साइंस कालेज मैदान में हजारों लोगों की उपस्थिति में पद और गोपनीयता का शपथ लिया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश के दिग्गज भाजपा नेताओं और कई राज्य के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनो उप मुख्यमंत्री अरूण साव,विजय शर्मा को बधाई बी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर में शपथ ग्रहण समारोह का सीधा लाइव किया गया। भाजपा नेताओं समेत अधिकारी और कर्मचारियों ने लखीराम सभागार में आयोजित लाइव कार्यक्रम में शिरकत किया। इसके अलावा शहर के चौक चौराहों पर भी बड़ी एलईडी पर आम जन ने भई समारोह प्रसारण देखा।

प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके मंत्रीमण्डल के सदस्यों ने रायपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता का शपथ लिया। शपथ कार्यक्रम का प्रसारण बिलासपुर में भी निगम और जिला प्रशासन के प्रयास से किया गया। जिला प्रशासन ने विभिन्न स्थानों में बड़ी एलई़डी पर शपथ ग्रहण समारोह का प्रसारण देखा।

जिला प्रशासन ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य कार्यक्रम लखीराम अग्रवाल सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता समेत संभाग कमिश्नर केडी कुंजाम, निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल विशेष रूप से शिरकत किया।

निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने बताया कि जिला प्रशासन ने आम जनता तक शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया है। प्रसारण कार्यक्रम लखीराम सभागार के साथ ही शहर के चौक चौराहों, मुख्यालयों और सार्वजनिक स्थानों के अलावा अन्य प्रमुख स्थानों में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। लखीराम सभागार में शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को फ्लेक्स और बैनर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। लोगों ने शपथ ग्रहण समारोह का बड़ी संख्या में लोग गवाह बने।

close