चंद्र ग्रहण और करवा चौथ पर बन रहा खास राजयोग, इन राशियों को देंगे प्रतिष्ठा

Shri Mi
3 Min Read

Shash Rajyog, Shani, Chandra Grahan : वैदिक ज्योतिष में समय-समय पर सूर्य और चंद्र ग्रहण का प्रभाव देश और दुनिया पर पड़ता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। शनि अपने मूल त्रिकोण राशि कुंभ में बैठकर शश राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। ऐसे में चंद्र ग्रहण पर शश राजयोग का लाभ मिलेगा, कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है।

राशियों के लिए चंद्र ग्रहण बेहद शुभ

मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण बेहद लाभकारी हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी परिवार में खुशी आएगी। रिश्ते और संबंध मजबूत होंगे आकस्मिक धन लाभ से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि वाले के लिए चंद्र ग्रहण अनुकूल साबित हो सकता है। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। सट्टा लॉटरी के बिजनेस में लाभ हो सकता है। इनकम में वृद्धि होने के साथ ही इच्छाओं की पूर्ति होगी। हालांकि मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि वाले के लिए चंद्र ग्रहण करियर और कारोबार के हिसाब से बेहद शुभ साबित होने वाला है। प्रभाव में वृद्धि होगी। प्रभुत्व का असर दिखेगा। घरेलू खर्च में कमी आएगी। वहीं धन आगमन के भी कई स्रोत बनेंगे।

चंद्र ग्रहण और करवा चौथ पर शश राजयोग का लाभ कई राशियों को मिलने वाला है। दशहरा पर 30 साल बाद शनि का यह राजयोग बना है, जिसका लाभ कई राशियों को मिलेगा।

वृषभ राशि वाले के लिए रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में प्रगति होगी। मन चाहे अवसर प्राप्त होंगे। नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या के लिए भी राजयोग शुभ होने वाला है। निवेश से लाभ होगा मुनाफा होने के साथ ही उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मनचाहे साथी मिल सकते हैं।

तुला राशि पर दूसरों की कृपा रहेगी। व्यापार में बेहतर शुरुआत करेंगे। धन संपत्ति के मामले में आपके लिए यह राजयोग बेहद शुभ साबित होगा। प्रतिष्ठा सम्मान में वृद्धि होगी।

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। सीजीवाल इसकी पुष्टि नहीं करता है। अपने ज्योतिष आचार्य से संपर्क अवश्य करें।)

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close