कांकेर।ताडोकी थाना के गांव सरंडी में अपने जीजा के घर आई विवाहित साली की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार छिंदगांव डौंडी निवासी महिला दिव्या आर्य 25 वर्ष 30 जून को अपने जीजा के घर चली आई थी। 3 जुलाई की रात वह खाना खाई। इसके बाद अचानक रात में वह उल्टी करने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पति ने पुलिस में इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Join Our WhatsApp Group Join Now