नशीली दवाई की खेप बरामद..दो आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- तोरवा पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में नशे में प्रयोग किए जाने वाली दवाइयां बरामद किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है। 
 
              तोरवा पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए नशीली दवाई बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई की है।  मुखबीर की सूचना पर नशे की दवाई खपाने वाले आरोपी ललित वर्मा पिता जीवन वर्मा को महमंद लालखदान से गिरफ्तार किया गया है।
 
                                     तोरवा थानेदार ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर की गयी कार्रवाई में 120 नग नाइट्राज़ापाम टेबलेट बरामद किया गया है।आरोपी ने पूछताछ के दौरान  बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में एक एक टेबलेट बड़ी कीमतों में बेचता है। इंजेक्शन की भी सप्लाई करता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी है।
 
             थानेदार ने बताया कि महमंद से हिरासत में लिए गए आरोपी की निशानदेही पर जतिया तालाब जरहाभाठा निवासी दिनेश गेंदले को भी गिरफ्तार किया गया है। दिनेश गेंदले लोगों को नशीली दवाइयां बेचता है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग अलग प्रकरण में अपराध दर्ज किया गया है।
close