ब्लाक कांग्रेस रैली को मिली मरकाम से तारीफ.. नेताओं ने कहा..केन्द्र की अम्बानी-अडानी की कठपुतली सरकार ने अर्थव्यवस्था को किया चौपट

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—-शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला के अगुवाई में नेताओं ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मंहगाई के विरोध में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अगुवाई में  साइकिल रैली में शिरकत किया।
 
                      ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द की अगुवाई में ब्लाक कांग्रेस नेताओं ने साईकिल रैली में शिरकत किया। महंगाई और पेट्रोल पदार्थों की मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने अपनी सायकिल की पीछ प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का कट आउट लगाकर ना केवल आक्रोश जाहिर किया बल्कि नारेबाजी भी की। 
 
              ब्लाक कांग्रेस अरविन्द की अगुवाई में ब्लाक के कांग्रेस नेता गांधी चौक में मुख्य रैली में शिरकत करने से पहले जमकर स्वागत भी किया। गांधी चौक में मोहन मरकाम ने गांधी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया। इसके बाद पीसीसी प्रमुख ने सभा को संबोधित भी किया। इस दौरान मरकाम ने मोदी सरकार पर अमीरों की सरकार का आरोप लगाया। साथ ही महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया।
 
                                  ब्लॉक कांग्रेस रैली की मोहन मरकाम ने तारीफ की। मोहन मरकाम ने ब्लॉक की रैली की सराहना करते हुए महिला विंग के रैली में शामिल होने को लेकर खुशी भी जाहिर की। 
 
                      प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि भूपेश सरकार की सही नीतियों के कारण कोरोना काल में भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर है। शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने मोदी के सात साल के कार्यकाल को निराशाजनक बताया ।
   
            शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार की राजीव किसान न्याय योजना ,गोधन योजना का पूरा फायदा किसानों को मिलने से प्रदेश की वितीय स्थिथि काफी बेहतर है। प्रदेश में किसानों और आमजनों की सरकार है। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार अम्बानी और अडानी की कठपुतली बनकर रह गयी है।

                       गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष मोहन मरकाम,प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक,प्रदेश महामंत्री संग़ठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रशानिक महामंत्री रवि घोष,शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, सीमा पांडे, प्रियंका यादव,सीमा घृतेश,मंजू त्रिपाठी, अफरोज,पूनम मांडेवार,शिवा मिश्रा,धर्मेश शर्मा,चंद्रप्रकाश वाचपाई,सुनील शुक्ला, राकेश सिंह,सुदेश दुबे साथी,शिव शंकर कश्यप,वैभव शुक्ला, ओम कश्यप, शैलेन्द्र जयसवाल,महेंद्र यादव,अपूर्व तिवारी,शैलेन्द्र मिश्रा,नितिन शुक्ला,अनुनय सिंह,शशांक देवांगन,रवि सोनी,करम गोरख,अनिल घोरे, उमेश वर्मा,अविनाश घोरे,आलोक वर्मा,शिवलेश ठाकुर,राहुल गुप्ता,सागर गुप्ता,सक्षम,लाला यादव,अंकुश शुक्ला,मोनू यादव राजीव गुप्ता,हसन अली,रूपेश रोहिदास,कल्याण सिंह,किशन गुप्ता,आदि की उपस्थिति रही ।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close