गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते घर में पकड़ाया चौकसे कालेज संचालक.विरोध करने पर पत्नी को मारा पीटा..जायसवाल के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—चौकसे इंजीनियरिंग कालेज का संचालक आशीष जायसवाल को पत्नीन ने रंगरेलियां मनाते घर पकड़ा है। रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद आशीष जायसवाल ने मामले को दबाने के लिए पत्नि को मारा पीटा है। पलक जायसवाल की शिकायत पर पुलिस ने आशीष जायसवाल के खिलाफ घरेलु हिंसा का अपराध दर्ज कराया है।
                चौकसे इंजीनियरिंग कालेज के संचालक को पत्नी पलक जायसवाल ने घर में  गर्लफ्रेंड के साथ रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़ा है। मामला शनिवार दोपहर का है। बताया जा रहा कि पत्नी पलक जायसवाल किसी काम से घर से बाहर गयी थी।
              घर खाली होने का फायदा उठाकर आशीष जायसवाल प्रेमिका को रमा वैली स्थिति अपने घर लाया। और बन्द कमरें में रंगरिलयां मनाया। इसी दौरान बाहर गयी पलक जायसवाल पहुंच गयी। किसी तरह घर में दाखिल हुई। लड़की के साथ अपनी पति को रंगे हाथ धर दबोचा। 
             मामले को दबाने के लिए आशीष जायसवाल ने पुरजोर प्रयास किया। बात नहीं बनने पर आशीष ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया। जिसके चलते पलक को गंभीर रूप से आंतरिक चोट पहुंची।
             घटना के बाद पलक सीधे सकरी थाना पहुंची। पुलिस ने मुलायजा के लिए सिम्स भेजा। सिम्स मेें डाक्टरों की टीम ने पलक जायसवाल का सीने की एमआरआई करवाया। जानकारी के अनुसार पलक को सीने में दर्द पाया गया। आंतरिक चोट पहुंची है।
                पुलिस ने पलक की शिकायत पर आशीष जायसवाल के खिलाफ आईपीसी की धआरा 294 और 323  का अपराध दर्ज किया है।
 पहले भी हुआ था विवाद
        जानकारी देते चलें कि पति पत्नी के आपसी विवाद में करीब 8 महीने पहले आशीष जायसवाल ने तेज रप्तार में कार चलाकर कालेज की दीवार को टक्कर मारा था। घटना में आशीष को गंभीर चोट पहुंची थी। बताते चलें कि चौकसे इंजीनियरिंग कालेज संचालक का विवाद और गैर सामाजिक गतिविधियों से चोली दामन का नाता रहा है।
close