प्रदेश मुखिया को पूरे समय अपने बीच पाकर खुश हुए कांग्रेसी..पंगत में किया भोजन..अटल ने कहा..गांधी आज भी अपने जीवनकाल की तरह प्रासंगिक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में जितना प्रासंगिक थे..उतना आज भी हैं। महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम में महात्मा गांधी आश्रम पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव की उपस्थिति में प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को प्रशिक्षण लिया। समापन अवसर पर प्रदेश के मुखिया भूपेष बघेल भी शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने मौजूद सभी कांग्रेसियों को संबोधित किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रषिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों को प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी कांग्रेसियों के साथ पंगत में बैठकर भोजन किया। जानकारी देतें चलें कि प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 से 14 जनवरी तक चला।

                          पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने कहा कि हमें खुशी है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में महात्मा गांधी को बहुत ही करीब से पढ़ने का मौका मिला। आश्रम में रहकर हमें महात्मा गांधी के जीवन दर्शन और दिनचर्या को अनुभव किया। हमने इस दौरान महसूस किया कि गांधी जितना अपने जीवन काल में प्रासंगिक थे..उतना आज भी हैं। कांग्रेस गांधी दर्शन की पोषक पार्टी है और छत्तीसगढ़ सरकार राम राज्य के साथ ग्राम स्वराज के तर्ज पर काम कर रही है।

                   समापन कार्यक्रम के दिन मुख्यमंत्री को पूरे समय अपने बीच पाकर प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने सभी के बीच प्रमाण पत्रका वितरण किया। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने आयोजनकर्ताओं औरर मुख्य प्रशिक्षक अखिल भारतीय राष्ट्रीय  सचिव सचिन राव का भी सम्मान किया।

              प्रशिक्षण कार्यक्रम में विनोद वर्मा, राजेशतिवारी, उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार समिति प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी, संगठन मंत्री चंद्रषेखर शुक्ला, बिलासपुर जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु यादव विशेष रूप से शामिल हुए।

close