वन अमला ने मुर्गा बांधकर तेंदुआ को पिंजरे में ऐसे फंसाया…आदमखोर को देखने उमड़ी भीड़म…! कानन पेंडारी में स्वागत की तैयारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
मनेंद्रगढ़—- सरगुजा क्षेत्र के मनेंद्रगढ़ इलाका स्थित नोडिया गांव में आदमखोर तेंदुए को पिंजरे में बंद कर लिया गया है। वन विभाग के अमले ने पिंजरे में मुर्गा बांधकर तेंदुए को फंसाया है। रेस्क्यू अभियान के दौरान लालची तेंंदुआ को देखने स्थानीय लोगों का हूजूम देखने को मिला। खबर है कि अब तेंदुए को बिलासपुर कानन पेंडारी पहुंचाया जा रहा है।
 जैसा कि मालूम है की भरतपुर इलाके के नोडिया गांव के आसपास पिछले कई दिनों से कथित तौर पर आदमखोर मादा तेंदुए के नाम से लोगों में बड़ी दहशत रही है । चर्चा है कि मादा तेंदुए ने पिछले कुछ दिनों के भीतर तीन लोगों को अपना शिकार बनाया है। जिसके चलते आसपास इलाके में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई थी।  स्थानीय विधायक गुलाब कमरों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई थी ।
शासन के निर्देश पर वन विभाग अमले ने आमदमखोर तेंदुआ को पकड़ने का प्लान तैयार किया। काफी सोच विचार के बाद एक मुर्गा को बांधकर पिंजरा में रखा गया। और पिंजरा को खोल रखा गया। मुर्गे की लालच में तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार की सुबह जैसे ही लोगों को इसकी खबर लगी। बड़ी संख्या में लोग आमदमखोर तेंदुआ को देखने पहुंचने लगे। खबर मिली है कि पकड़े गए तेंदुए को बिलासपुर के कानन पेंडारी ले जाया जा रहा है। इधर कानन पेंडारी अमला भी तेदुआ के स्वागत में जरूरी तैयारी में लग गया है

Join Our WhatsApp Group Join Now
close