रेलवे स्टेशन में खुलेगा पर्यटन विभाग का कार्यालय ..बोर्ड चैयरमैन ने बताया..टूरिस्ट को मिलेगा बढ़ावा ..प्रमोद ने कहा..मिलकर करेंगे विकास का काम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मुख्यमंत्री ने संग़ठन पर भरोसा जताया मेरा सम्मान संगठन का सम्मान है। जनता की सेवा करना ही मेरा लक्ष्य है। पर्यटन विकास को लेकर जो भी प्रदेश हित में होगा हम मिलकर काम करेंगे। यह बातें पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              रेल परिक्षेत्र बिलासपुर में पार्षद अब्दुल इब्राहिम और समर्थकों ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक का सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर रामशरण यादव, विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय विशेष रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष नसीम खान, उपाध्यक्ष धर्मेश शर्मा, महामंत्री देवेंद्र सिंह बाटू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, एमआईसी सदस्य अजय यादव, पार्षद साई भास्कर, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमितेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, मोती थारवानी भी शामिल हुए।

            सम्मान कार्यक्रम को पर्यटन मंडल बोर्ड अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होने  कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने जिम्मेदारी दी है। संगठन नें विश्वास जाहिर किया है। विश्वास पर हरसंभव खरा उतरने का प्रयास भी किया जाएगा। मेरा और प्रमोद नायक का सम्मान सही मायनों में कार्यकर्ताओं का सम्मान है।

              पर्यटन मंडल बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे स्टेशन बिलासपुर में एक पर्यटन विभाग कार्यालय होगा। यहां बिलासपुर के आसपास के पर्यटन स्थल की पूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी। पर्यटन स्थल तक जाने आने की सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया जाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन को देश में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

                   कार्यक्रम को जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने भी संबोधित किया। नायक ने कहा कि रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूत है।  जिसका प्रमाण नगर निगम चुनाव में देखने को मिला है। आप सभी के सहयोग से जिला सहकारी बैंक की जिम्मेदारी मिली है। कार्यकाल के दौरान पूरा प्रयास होगा कि दायित्वों का निर्वहन आप सभी के सहयोग से अच्छे से करूं।

                  कार्यक्रम को मुख्य अतिथि रामशरण यादव और अध्यक्षता कर रहे अरुण सिंह चौहान ने संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि अभय नारायण राय ने सम्मान समारोह आयोजन के लिए अब्दुल खान, महेंद्र यादव, राजा व्यास और शेखर कुमार का आभार व्यक्त किया। अभय ने कहा कि रेलवे परिक्षेत्र में कांग्रेस को बूथ स्तर पर और मजबूत करने की जरूरत है। रामशरण यादव और प्रमोद नायक के नेतृत्व में हम सब संगठन को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करेंगे।

               कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

close