VIDEO: युवक ने इशारों में कही कुछ ऐसी बात, देखकर हो जाएंगे लोटपोट

Shri Mi
2 Min Read

इशारों की अपनी भाषा होती है। जरुरी नहीं कि हर बात लफ्ज़ों से ही कही जाए। कई बार एक इशारा ही काफी होता है। खासकर बात अगर इश्क की हो तो इशारों इशारों में जाने कितने अफ़साने बन चुके हैं। लेकिन ये भाषा सिर्फ इश्क तक ही सीमित नहीं है, कहने वाले तो हर बात को इशारों में कह डालते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कहते हैं जो बात इशारों में कही जाती है वो खास होती है। और कई बार कुछ खास बातें जिन्हें सबसे सामने ज़बान देना मुश्किल होता है, उनका इशारा कर दिया जाता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही है। एक युवक ने अपने जज़्बात को डांस में ऐसे जाहिर किया है कि आप इसे देखकर हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। हम देखते हैं कि कोई फंक्शन चल रहा है और नाच गाने का मूड बना हुआ है। लोग डांस कर रहे हैं, लेकिन उनके बीच ये युवक कुछ अलग से ही पहचान में आ रहा है।

अपने घरवालों और परिचितों के बीच पीने की बात करना कोई अच्छा सलीका नहीं है। लेकिन अगर मन में यही इच्छा हो तो भला उसे रोकें भी कैसे। ऐसे में इस युवक ने मजेदार तरीका निकाला। उसने अपने डांस में मयनशी के सारे स्टेप्स कर डाले। बोतल खोलने से लेकर जाम भरने तक और फिर उसे पीने का मजा भी इसने इशारों इशारों में बयां कर दिया। हालांकि हम सब जानते हैं कि शराब पीना सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। लेकिन ये डांस हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है क्योंकि इसे देखकर हम हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। इसे ट्विटर पर शेयर करते हुए @Chilled_yogi नाम के यूजर ने लिखा है कि भावनाओं को व्यक्त करने के लिए लफ्ज़ों की जरुरत नहीं है। और बात तो ये कही कह रहे हैं..जिसे इस अलबेले डांस ने साबित भी कर दिया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close