लड़की को भगाकर ले जाने वाले युवक की मौत..मारपीट में हुआ था घायल.. 302 के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मारपीट के कारण बुरी तरह से जख्मी आरोपी युवक की मौत हो गयी है। पुलिस ने आरोप में शामिल तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यद्यपि मारपीट में घायल युवक की तबीयत बाद ठीक हो गयी थी। लेकिन एक दिन बाद फिर उसकी तबीयत खराब हो गयी। और अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               कोटा एसडीओपी रश्मित चावला से मिली जानकारी के अनुसार मामला रतनपुर थाना क्षेत्र के बोधिबंद गांव का है। मारपीट में जख्मी एक युवक ने बिलासपुर स्थित  अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रश्मित चावला ने बताया कि युवक का नाम रामनारायण ध्रुव पिता स्वर्गीय सीताराम ध्रव है। युवक की उम्र करीब 25 साल है।

              एसडीओपी ने बताया कि मामला पुराना है। बोधिबंद निवासी रामशरण ध्रुव एक नाबालिग लड़की के साथ भगाकर बिजराकापा थाना तखतपुर ले गया। लड़की के माता पिता और रिश्तेदार जानकारी के बाद लड़की को लेकर आए। इसके बाद सामाजिक बैठक हुई। लेकिन किसी ने अपराध की जानकारी थाने को नहीं दी। 30 30 सितम्बर को सीताराम भी घर लौट आया। 

                             एक दिन सीताराम मोहल्ले में गुटखा खाने के लिए निकला।  लड़की के रिश्तेदारों ने घेरकर सीताराम को लात घूंसा लाठी से जमकर पीटा। जिसके चलते सीताराम को गंभीर चोट पहुंची।  परिजनों ने इलाज के लिए बिलासपुर के मंगला स्थित एक अस्पताल में 1 अक्टूबर को भर्ती कराया। 12 अक्टूबर को सीताराम ठीक होकर घर रतनपुर लौटा। 1 नवम्बर को सीताराम की फिर अचानक तबीयत खराब हुई। घर वालों ने दुबारा बिलासपुर में दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसी दौरान 6 नवम्बर को सीताराम की मौत हो गयी।  

             रश्मित चावला ने बताया कि मामले में रतनपुर स्थित थाना में अपराध दर्ज किया गया। रतनपुर पुलिस ने पड़ताल कर मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों के नाम संदीप नेताम ऊर्फ संटी, पिन्टू नेताम और मुकेश नेताम है। तीनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

            एसडीओपी ने जानकारी दी कि आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी हरविन्दर सिंह, सहायक उप निरीक्षक हेमन्त सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक मिश्रा, नुवास तिग्गा रामलाल सोनी का विशेष सहयोग रहा।

close