नवंबर में सिर्फ इतने दिन है विवाह के शुभ मुहूर्त, इस दिन देवउठनी एकादशी?

Shri Mi
3 Min Read

November Vivah Muhurat : हिंदू धर्म में शादी के लिए शुभ दिन और शुभ मुहूर्त का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभ मुहूर्त और दिन सबसे ज्यादा जरुरी होता है। सनातन धर्म में भी विवाह को खास और पवित्र माना गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

ऐसे में हमेशा ज्योतिष पंचांग देख कर और लड़का लड़की की कुंडली का मिलान करने के बाद ही शादी की तारीख निकालते हैं।

ये इसलिए क्योंकि शुभ दिन और मुहूर्त में शादी करने से जीवन में किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं आती है वहीं दांपत्य जीवन हमेशा सुखमयी बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी इस साल शादी करना चाहते हैं और शुभ मुहूर्त तलाश रहे हैं तो आज हम आपको नवंबर महीने के कुछ खास शुभ मुहूर्त बताने जा रहे हैं जिस दिन आप शादी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं नवंबर के शुभ मुहूर्त और कब है देवउठनी एकादशी?

जैसा कि आप सभी जानते हैं देवउठनी एकादशी से ही शादी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत होती है।November Vivah Muhurat

उससे पहले चातुर्मास चलता है तो सभी शुभ कार्य पर रोक रहती है। ऐसे में इस साल देवउठनी एकादशी 23 नवंबर को मनाई जाएगी वहीं तुलसी विवाह 24 नवंबर को मनाया जाएगा। पंचांग के मुताबिक, इस साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 नवंबर की रात 11:03 मिनट पर शुरू होगी जो 23 नवंबर के दिन 09:01 मिनट पर खत्म होगी।

नवंबर में Vivah Muhurat 

नवंबर में सिर्फ 5 दिन ही शहनाई बजेगी। 5 दिन विवाह के लिए उत्तम माने जा रहे हैं। एक बार पंडित की सलाह लेने के बाद और कुंडली मिलान करने के बाद इन मुहूर्त पर शादी की जा सकती है।November Vivah Muhurat

  • 23 नवंबर के दिन से विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है इस दिन रेवती नक्षत्र है।
  • 24 नवंबर भी शादी के लिए शुभ दिन है। इस दिन तुलसी विवाह है। इस दिन बहुत सारी शादियां होती है।
  • 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। ये दिन भी बेहद शुभ है इस दिन भी सबसे ज्यादा शादियां होने वाली है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र है।
  • 28 नवंबर का दिन भी विवाह के लिए उत्तम माना जा रहा है। हालांकि इस दिन मंगलवार है तो पंडित की सलाह से ही शादी करें।
  • महीने का आखिरी विवाह मुहूर्त 29 नवंबर को है। इस दिन तिथि द्वितीया है। इस दिन शादी करना उत्तम माना जा रहा है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा  cgwall न्यूज़ नहीं करता।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close