पूर्व मुख्यमंत्री के सबसे करीबी भाजपा में शामिल

Shri Mi

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। सक्सेना अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आज रात एक कार्यक्रम में सक्सेना ने सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सक्सेना और उनके समर्थकों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सदस्यता दिलाई। सभी को भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया।

कमलनाथ और दीपक सक्सेना का साथ करीब साढे चार दशकों तक रहा है। सक्सेना विधायक रहे, मंत्री बने और कमलनाथ के कार्यकाल में उन्हें प्रोटेम स्पीकर भी बनाया गया। बाद में कमलनाथ के लिए दीपक सक्सेना ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उसी सीट से कमलनाथ ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close