एक-एक दाना खरीदने का वादा करने वालों ने दिया धोखा,हर्षिता पाण्डेय ने बताया-13 जनवरी को जंगी प्रदर्शन..रकबा काटने वालों को देना होगा जवाब

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
तखतपुर-( टेकचंद कारड़ा)— कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल है। मात्र दो साल में ही किसान परेशान और हैरान है। अन्नदाता न्याय की गुहार लगा रहे है। यह बातें भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने तखतपुर में कही। हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि एक एक दाना ख़रीदबो का दावा करने वालों का वादा झूठा निकला। कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी पर 13 जनवरी को तखतपुर में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता जंगी धरना प्रदर्शन करेंगे।प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह असफल बताया है। हर्षिता ने कहा कि एक एक दाना ख़रीदबो का वादा कर सत्ता हासिल करने वालों ने किसानों को धोखा दिया है। झूठी सरकार से किसान अब जवाब मांग रहे हैं।  भारतीय जनतापार्टी ने अब किसानों को न्याय दिलाने मैदान में उतर चुकी है।
 
          हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश में  धान खरीदी की अव्यवस्था, बारदाने की कमी और रकबा कटौती को लेकर किसानों में आक्रोष है।  पूरे प्रदेश के  सभी विधान सभा केंद्रों मे भारतीय जनता पार्टी ने 13 जनवरी को किसानों के साथ जंगी धरना प्रदर्शन का फैसला किया है।
 
               तखतपुर में जंगी धरना प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हर्षिता पाण्डेय ने सभी नेताओं के साथ भाजपा कार्यालय में बैठक कर विचार विमर्श किया। बैठक बाद हर्षिता ने  बताया की जिनका रकबा कम हुआ है उन किसान भाईयो का पंजीयन भी 13 जनवरी को किया जाएगा ।
 
                        बैठक में मौजूद महामंत्री घनश्याम कौशिक ने भी उपस्थित लोगों को  संबोधित किया। उन्होने सभी मंडल अध्यक्षों को कार्यक्रम की रूप रेखा की जानकारी दी। कौशिक ने बताया कि कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे करो पूरा करने में पूरी तरह से असफल साबित हुई  है।
 
               घनश्याम कौशिक ने बताया कि 13 जनवरी को विधान सभा स्तरीय धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में क्षेत्र के किसानों को उपस्थित रहने है। बैठक को ज़िला उपाध्यक्ष जीवन पांडेय ,जिला मंत्री दीपमाला कुर्रे ,जिला कार्यालय मंत्री राकेश चंद्राकर ,जिला महामंत्री किसान मोर्चा रामचरण वस्त्रकार , मंडल अध्यक्षगण त्रेतानाथ पांडेय, संतोष कश्यप, बी  आर .महोबिया, विश्वनाथ पटेल ,संतोष कश्यप ने भी सम्बोधित किया l
 
                बैठक में भाजपा पदाधिकारी ,महामंत्रीगण दिनेश साहू,प्यारेलाल जायसवाल,प्रदीप कौशिक,नैनलाल साहू,ऋषिमुनी पटेल,सुधीर वर्मा,अश्विनी साहू,हरीश तिवारी,जनपद सदस्य श्री प्रकाश पटले,प्रतिनिधी अजय यादव,नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन,पार्षद कोमल सिंह,प्रतिनिधी काशी देवांगन ,लालजी यादव,डॉ एकांत मजूमदार,सरयू यादव एवम तखतपुर विधान सभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताशामिल हुए। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री तखतपुर प्रदीप कौशिक ने किया।  , प्रस्तावना तखतपुर मंडल अध्यक्ष त्रेता नाथ पांडेय ने पेश किया।
close