UTI Problem: शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में महिलाएं करें ये काम तो UTI की बीमारियों से मिलेगी मुक्ति, एक्सपर्ट से जानिए कैसे

Shri Mi
4 Min Read

UTI Problem – महिलाए अपनी सेहत को बेहद नजरअंदाज करती हैं जिसका नतीजा ये होता है कि उन्हें कई ऐसी बीमारियां घेर लेती है जो उनकी फर्टिलिटी तक को प्रभावित करती हैं। खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल का असर तेजी से महिलाओं के यौन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता पर पड़ रहा है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी की बीमारी भी काफी तेजी से बढ़ रही है। महिलाओं के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए उन्हें अपनी सेहत पर काफी ध्यान देने की जरूरत होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

UTI Problem -यौन गतिविधियों के दौरान की गई कुछ गलतियां महिलाओं को संक्रमित कर देती हैं। अक्सर ये गलतियां महिलाओं को यौन संचारित रोगों (sexually transmitted diseases), वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों के बढ़ते जोखिम में डाल देती हैं। जबकि शारीरिक संबंध और यौन स्वास्थ्य के बारे में कई मिथक और गलत धारणाएं भी हैं।टेस्ट्यूब बेबी कंसल्टेंट एंड प्रेक्टिसिंग गायनोकॉलिजिस्ट Dr Supriya Puranik के मुताबिक एक बात जो हमने आमतौर पर सुनी है कि पुरुषों और महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने से पहले और बाद में पेशाब करना चाहिए, खास कर महिलाओं को जरूर करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के पहले या बाद में यूरीन डिस्चार्ज करने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि शारीरिक संबंध बनाने के बाद या पहले पेशाब क्यों करना चाहिए।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब क्यों करना चाहिए?

UTI Problem -महिलाओं को यौन संबंध बनाने के दौरान संक्रमण की संभावना बहुत अधिक होती है। महिलाओं को इस दौरान जिस संक्रमण की ज्यादा परेशानी होती है वो है यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (urinary tract infection)। यूटीआई का इंफेक्शन यौन संचारित इंफेक्शन नहीं है लेकिन ये शारीरिक संबंध बनाने के कारण हो सकता है। यूटीआई एक ऐसा संक्रमण है जो किडनी, यूटेरस, ब्लैडर और मूत्रमार्ग सहित मूत्र प्रणाली के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

ये इंफेक्शन तब होता है जब स्किन या मलाशय से बैक्टीरिया मूत्रमार्ग में प्रवेश करते हैं और मूत्र पथ को संक्रमित करते हैं। यदि आप शारीरिक संबंध बनाने के कुछ घंटों के भीतर पेशाब नहीं करते हैं तो बैक्टीरिया वजाइना के अंदर चले जाते हैं और उनकी संख्या बढ़ने लगती हैं। शारीरिक संबंध बनाने से पहले अगर आपके ब्लैडर में पेशाब मौजूद होता है तो और आप शारीरिक संबंध बनाने के कुछ घंटों के बाद भी पेशाब नहीं करते तो ये बैक्टीरिया पेशाब के जरिए तेजी से ग्रो करते हैं।

शारीरिक संबंध बनाने से पहले पेशाब क्यों करना चाहिए:

कुछ महिलाएं शीरिक संबंध बनाने से पहले पेशाब करना पसंद करती है इससे उनको यौन सुख मिलता है। शारीरिक संबंध के दौरान ऑर्गेज्म अहम भूमिका निभाता है। ऑर्गेज्म तक पहुंचने के लिए मूत्राशय का खाली (Emptying the bladder) होना बेहद जरूरी है।

अभी तक इस बात की कोई खास जानकारी मौजूद नहीं है कि शारीरिक संबंध बनाने के कितने समय तक पेशाब करना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक शारीरिक संबंध बनाने के बाद लंबे समय तक पेशाब को रोक कर नहीं रखना चाहिए। शारीरिक संबंध के बाद पेशाब करने से कीटाणुओं और जीवाणुओं को बाहर निकालने में मदद मिलती है जिससे मूत्र पथ साफ होता है और बैक्टीरियां पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकल जाते हैं।

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में यूटीआई की परेशानी अधिक आम हैं। क्योंकि एक महिला का मूत्रमार्ग (urethra) पुरुष की तुलना में छोटा होता है। इससे बैक्टीरिया को मूत्राशय में पहुंचना आसान हो जाता है जिससे संक्रमण हो जाता है।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close