शुक्रदेव इन राशि वालों पर होंगे मेहरबान, चमक उठेगी किस्मत

Shri Mi
2 Min Read

आज 10 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर चंद्रमा हस्त नक्षत्र पर संचार करते हुए कन्या में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज शुक्र और चंद्रमा का युति संबंध भी बना रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह कन्या राशि में चलते हुए आज मेष और सिंह राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 10 नवंबर के दिन सिंह राशि वाले लोग कुछ परेशानियों से घिरे रह सकते हैं। वहीं तुला और धनु राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा।

आज धनतेरस के दिन कर्क राशि के जातक सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनका मान-सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। आज कोई पारिवारिक संपत्ति मिलने से आप खुश होंगे और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी उत्सव का आयोजन कर सकते हैं। आज आप धर्म कर्म से संबंधित कार्यक्रम में भी सहभागी बनेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, यदि आप आज किसी चीज़ की चाहत कर रहे हैं तो वह अवश्य पूरी होगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर ले जाएंगे और आपके बीच अगर मनमुटाव चल रहा है तो मनमुटाव खत्म हो जाएगा।

अगर आप अपने जीजा या साले को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद बहुत कम होती है। आज आपको अपने बिजनस का महत्वपूर्ण काम छोड़कर दूसरों को सलाह नहीं देनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

luck of these zodiac signs will change : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त हो जाएगी और आपके सभी काम फिर से शुरू हो सकते हैं, लेकिन जो लोग व्यवसाय करते हैं, उन्हें आज अपने अन्य साथियों के सहयोग की आवश्यकता होगी, तभी वह अपने आर्डर समय पर पूरे कर पाएंगे। आज आपको किसी निवेश की सूचना मिले, तो उसमें आपको पहले पूरी सही जानकारी लेकर ही निवेश करना बेहतर रहेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close