दिग्गज कांग्रेसी 10 को करेंगे वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित..विजय ने कहा.. केन्द्रीय बिल का किया जाएगा विरोध.. सीएम की किसानों से होगी बातचीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—कांग्रेस की प्रस्तावित 10 अक्टूबर को  होने वाले प्रदेश स्तरीय किसान (वर्चुअल) सम्मेलन में , बिलासपुर जिला और ब्लाक मुख्यालयों से हजारों की संख्या में किसान और ग्रामीण शामिल होंगे। जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि वर्चुअल किसान सम्मेलन को प्रदेश के दिग्गज नेता राजीव भवन रायपुर से संबोधित करेंगे। इस दौरान वक्ता के रूप में प्रदेश के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, और पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम मौजूद रहेंगे।
 
                            विजय ने बताया कि केंद्र सरकार संसद से पारित किसान विरोधी  विधेयकों के विरोध में 10 अक्टूबर को सुबह 10 बजे प्रदेश के सभी जिला , ब्लाक और नगरीय निकायों में विशाल किसान सम्मेलन (वर्चुअल) का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन रायपुर से छत्तीसगढ़  कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश के मुखिया  भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एप से संबोधित करेंगे।
                                      जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने जानकारी दी कि बिलासपुर जिले के जिला और सभी ब्लाक, मुख्यालयों में सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां व्यापक और सघनस्तर पर की जा रही है।                 इसी क्रम में तैयारियों को लेकर गुरूवार को मस्तूरी, बिल्हा और बेलतरा विधानसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों और  जिला , जनपद पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। 10 अक्टूबर को प्रस्तावित वर्चुअल किसान सम्मेलन की जानकारी दी गयी। सभी को कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का निर्देश दिया गया है।            विजय केशरवानी ने सभी ब्लॉक पदाधिकारियों से कहा कि  सम्मेलन के लिए अधिकाधिक संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम जनता  किसानों के साथ ब्लॉक मुख्यालय में 10 बजे मौजूद रहेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close