VIDEO-और मुख्यअतिथि ने पढ़ा सीएम का अधूरा संदेश..जल्दबाजी में छूट गये 3 पेज..विकास उपाध्याय ने कहा-3 साल में हुआ प्रदेश का चहुंमुखी विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर– कोरोना काल के बीच प्रोटोकाल के साथ पुलिस लाइन मैदान में 73 वां गणतंत्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। यद्यपि इस दौरान तीन पेज वाचन नहीं किया। लेकिन पत्रकारों के सामने मुख्य अतिथि ने इस बात से इंकार किया है। बहरहाल कांग्रेसियों से लेकर अधिकारियों ने दबी जुबान में ही सही ..कबूल किया है कि तीन पेज का वाचन नहीं किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  झण्डा रोहण और अन्य कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने मंच पर ही पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने बताया कि तीन साल में प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने प्रदेश के चहुंमुखी विकास पर जोर दिया। आज प्रदेश का समग्र विकास हो रहा है। हमें अव्यवस्थित राज्य मिला। आज सभी वर्गों में खुशी दिखाई देती है।

                       किस बात की जल्दी थी कि सीएम संदेश की पुस्तिका से तीन पेज का वाचन नहीं किया गया। सवाल के जवाब में विकास उपाध्याय ने बताया कि मुझे याद है कि सीएम संदेश बुकलेट के सारे पेजों का वाचन किया है। बताने पर कि पेज क्रमांक 2, 3 और पांचवें पेज का वाचन जल्दबाजी में नहीं किया गया। सवाल को टालते हुए विकास उपाध्याय ने दूसरे जवाब का जवाब दिया।

            विकास उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस में कही मतभेद नहीं है। पंजाब में कांग्रेस की फिर सरकार बनेगी। आलोचना करने वाले आज कहां है..सबको दिखाई दे रहा है।

                   प्रदेश में उज्जवला योजना दम तोड़ रही है। पंजाब में आप एलपीजी बांट रहे हैं। सवाल के जवाब में उपाध्याय ने बताया कि यह केन्द्र सरकार की योजना है। चुनाव के समय फायदा लेने के लिए लाया गया था। आज प्रदेश में बिजली पानी किसी बात की कमी नहीं है। राशन का भी भरपूर वितरण किया जा रहा है।

close