VIDEO- देवभोग हीरा खदान पर क्या बोले कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन..क्यों कहा..मामला गंभीर..CM से हो रही चर्चा..बताएंगे रेत माफियों की करतूत

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर—- प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और राज्य खनिज विकास निगम के चैयरमैन गिरीश देवांगन आज जिले के नव नियुक्त सभी ब्लाक अध्यक्षों को शपथ दिलाने बिलासपुर पहुंचे। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद गिरीश देवांगन ने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उन्होने बताया कि देवभोग हीरा क्षेत्र में उत्खनन को लेकर सरकार गंभीर है। मामले में लगातार सीएम से गंभीर बाचतीत हो रही है। देवांगन ने कहा 15 साल तक क्या हुआ..इस बारे में मुझे हीरा उत्खनन को लेकर कुछ नहीं कहना। लेकिन इस समय कांग्रेस सरकार खदान को लेकर गंभीर है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        पत्रकारों से चर्चा के दौरान एसएमडीसी चैयरमैन गिरीश देवांगकन ने बताया कि संगठन कार्यक्रम में शिरकत करने बिलासपुर आया। नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्षों को शपथ दिलाया गया है। उन्होने कहा कि कोरोना काल के चलते राजीव भवन निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई है। इसकी कई वजह भी है। जल्द ही सब कुछ ठीक ठाक हो जाएगा। राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

                   देवभोग में सर्वेक्षण के बाद भारी मात्रा में हीरा होने की जानकारी मिली। तीन साल सर्वेक्षण के बाद सर्वेक्षण पर तात्कालीन राज्य सरकार ने रोक लगा दिया। बाद में डीवियर्स कमा्पनी ने आदेश के खिलाफ स्टे लिया। यह स्टे आज भी है। लेकिन क्षेत्र में हीरा का अवैध उत्खनन रूका नहीं । क्या हीरा खत्म होने के बाद ही सरकार स्टे हटाने को लेकर विचार करेगी। या फिर कोई और वजह है।

                    सवाल के जवाब में गिरीश देवांगन ने बताया कि निश्चित रूप से मामला बड़ा और गभीर है। मामले को लेकर सीएम से लगातार चर्चा हो रही है। अवैध उत्खनन को लेकर भी बातचीत किए हैं। हीरा खदान राज्य के लिए मूल्यवान है। हम पता लगा रहे हैं कि आखिर इसे शुरू करने के लिए क्या कुछ किया जा सकता है।

                  आखिर 19 सालों से इस पर विचार क्यों नही किया गया। क्या खदान शुरू  नहीं होने और अवैध  उत्खनन में किसी कांग्रेसी या भाजपा नेताओं का हित तो नहीं शामिल है। सवाल के जवाब में देवांगन ने कहा कि कांग्रेस नेता या कांग्रेस सरकार का इसमें निजी हित होने का सवाल ही नहीं उठता है। पन्द्रह साल तक जिसकी सरकार थी..वही लोग बता सकते हैं कि उनका इसमें क्या हित था और है। हमारी सरकार तो पिछले दो साल से है। निश्चित रूप से हम देवभोग हीरा खदान को लेकर गंभीर है। इससे राज्य को टैक्स का फायदा ही होगी। कई समस्याएं दूर होंगी।

                                   बिलासपुर में रेत माफियों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन से अब तक करीब 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इस पर अंकुश लगेगा या नहीं।. जवाब में गीरीश देवांगन ने बताया कि सीधे तौर पर रेत उनके विभाग में नही आता है। लेकिन मा्मला गंभीर है। और  हमें जानकारी मिलती रहती है। लगातार रेत माफियों के खिलाफ कार्रवाई भी हो रही है। 

                रेत का अवैध उत्खनन घोषित खदान से अधिक क्षेत्रों में हो रहा है। खदान चार स्वीकृत है..जबकि उत्खनन 15 जगह हो रहा है। हादसा के बाद कार्रवाई के दौरान जानकारी मिलती है कि रेत का अवैध परिवहन या उत्खनन हो रहा है। इस पर देवांगन ने कहा कि हम विभाग के प्रमुख इसके बारे में बताएंगे। मुख्यमंत्री तक जानकारी पहुंचाएंगे। निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

              अधिकारी रेत माफियों के दबाव में है। लगातार मौत पर मौत हो रही है।  अरपा नदी  मुख्यमंत्री के दिल के करीब है। बावजूद इसके रेत माफिया इसान की मौत और अरपा के अस्तित्व से खिलवाड़ कर रहे है। देवांगन ने बताया कि हम सारी जानकारी सीएम को देंगे। कौन दबाव डाल रहा है..उस कार्रवाई भी करेंगे। 

                       विधायक अपमान मा्मले में चैयमैन देवांगन ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने टीम का गठन किया है। जांच भी हो चुकी है। अब क्या कुछ जांच में है..इसकी जानकारी मोहन मरकाम ही देंगे।

                 निगम मण्डल के बाकी पदों का कब खुलासा होगा। सवाल के जवाब में एसएमडीसी चैयरमैन ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का अधिकार क्षेत्र है। जल्द ही सबकी नियुक्तियां होंंगी।

close