वर्चुअल बैठक में सीएम ने संगठन को किया रिचार्ज .कहा बाहर से आने वालों को दिखाना होगा रिपोर्ट ..विजय ने कलेक्टर के सामने पेश किया प्रस्ताव… कांग्रेस भवन को क्वारंटीन सेन्टर बनाने को तैयार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—सोमवार को दिग्गज कांग्रेसियों की वर्चुअल बैठक हुई। बैठक को सीएम समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने विधायक, मंत्री, संगठन के पदाधिकारियों को संबधित किया। इस दौरान सीएम और पुनिया ने कहा कि कांग्रेस का देश सेवा का अपना गौरवमयी इतिहास रहा है। एक बार फिर सभी लोग कमर कस कर तैयार रहें। कोरोना काल में बढ़ चढ़कर जिला प्रशासन की मदद करें।
 
                    सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर करोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम मंत्रिमंडल के सदस्यों ने संबोधित किया। इस दौरान  खासकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गृहगंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और निकाय मंत्री शिव डहरिया समेत विधायक, प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद थे। 
 
               मुख्यमंत्री बघेल ने कोरोना रोकथाम के लिए राज्य सरकार की तरफ किये गए प्रयासों की जानकारी दी। सीएम ने स्वास्थ सुविधा बढ़ाये जाने को लेकर विस्तार बातचीत की। उन्होने कहा कि मरीजों को घबराने की जरूरत नही है।
 
             वर्चुअल बैठक में बिलासपुर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,विधायक रश्मि सिंह और शैलेश पांडेय ने भी अपनी बातों को सबके सामने ऱखा।
 
कोविड बै़ड बढाए जाने की मांग
 
                    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि समय नाजुक है। सही समय पर टेस्ट हो जाने के बाद भी रिपोर्ट  हफ़्तों लग जाते हैं। सिर्फ़ मेडिकल कॉलेज में ही टेस्टिंग की सुविधा है। संक्रमण को देखते हुए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल के अतिरिक्त एसईसीएल, रेलवे ,एनटीपीसी से संचालित अस्पतालों में भी कोविड बेड उपलब्ध कराए जाने की जरूरत है। साथ ही आक्सीजन के साथ वेंटिलेटर की व्यवस्था किया जाना जरूरी है। 
 
कराएं एफआईआर
 
           मुख्यमंत्री ने इस दौारन विशेष रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति  दूसरे प्रदेश या ज़िले से शहर  या गाँव में प्रवेश करता है तो उसे  72 घंटे पूर्व का टेस्ट रिपोर्ट दिखाना होगा। रिपोर्ट नहीं दिखाए जाने की सूरत में उसका टेस्ट अनिवार्य है। रिपोर्ट आने तक व्यक्ति को कोरोंटाइन सेंटर में रखा जाएगा। अन्यथा उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा। बिगड़ते हालात में एफआईआर भी दर्ज किया जाएगा।
 
तनख्वाह जमा करने का प्रस्ताव
 
              जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सामने  प्रस्ताव रखते हुए कहा कि प्रदेश के समस्त महापौर और पार्षद जिला पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधि आवश्यक रूप से मुख्यमंत्री सहायता कोष में  1 महीने की तनख़्वाह प्रभावित लोगों के नाम जमा करें।
 
कलेक्टर से निवेदन..खोला कांग्रेस कार्यालय का दरवाजा    
             
             बैठक के बाद विजय केशरवानी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देश बिलासपुर कलेक्टर से सम्पर्क किया। विजय ने  निवेदन किया कि यदि जिला प्रशासन चाहे तो कांग्रेस भवन को जनहित में कोरौटाइन सेंटर बना सकता है। पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए तैयार है।
TAGGED:
close